Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच चुका है. अब तक कुल 508,95 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इस खतरनाक वायरस को मात देने में 295881 लोगों ने कामयाबी पाई है वहीं मरने वालों की संख्या 15685 पर पहुंच गई है. एक बार फिर 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 18552 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 384 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है जोकि 58.13 फीसदी पर पहुंच गया है. दिल्ली में यह संख्या 77 हजार के पार पहुंच गई है तो महाराष्ट्र में हालात सुधरते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं.
Coronavirus Updates in Hindi: