Coronavirus India Report: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus India Report) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, साथ ही इससे ठीक होने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 84,62,080 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 50,356 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 53,920 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 577 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 78,19,886 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,25,562 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 5.5 लाख से नीचे है. यह संख्या 2 अगस्त के बाद पहली बार इतनी नीचे आई है. इस समय देश में 5,16,632 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 92.14 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 4.52 फीसदी है. डेथ रेट 1.48 प्रतिशत है. 6 नवंबर को 11,13,209 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 11,65,42,304 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus