Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 190 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. अभी तक 8.03 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 17.57 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,01,87,850 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 18,732 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 21,430 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 279 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 97,61,538 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,47,622 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 3 लाख से नीचे है. इस समय देश में 2,78,690 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 95.81 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह अब तक सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट 1.98 फीसदी है. डेथ रेट 1.44 प्रतिशत है. 26 दिसंबर को 9,43,368 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 16,81,02,657 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. आज जारी किए गए आंकड़ों में 1 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम नए मामले सामने आए हैं. 1 जुलाई को 18,653 नए मामले सामने आए थे.
Here are the Updates on Coronavirus Cases (COVID-19):