विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है. देश में कोरोना के के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. कोविड-19 के रोजाना आने वाले नए मामले 50 हजार से नीचे आ गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 48,698 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1,183 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में एक्टिव केस घटकर 5,95,565 रह गए हैं. 86 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख से कम हुई है. फिलहाल, कुल मामलों में एक्टिव केस की हिस्सेदारी 1.97 फीसदी है. देश में अब तक 2 करोड़ 91 लाख से ज्यादा (2,91,93,085) मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 64,818 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार 44वें दिन ज्यादा रही. रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत पर पहुंच गया है. वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर 2.97 प्रतिशत पर है. दैनिक संक्रमण दर की बात करें तो यह 2.79 फीसदी पर है, जो कि लगातार 19वें दिन 5 प्रतिशत से नीचे हैं. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Latest News, India COVID-19 Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com