विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लगातार कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 41,806 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आए 581 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की बात करें तो. पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को मुताबिक अभी 4,32,041 कोरोना संक्रमित मरीज अपना इलाज करा रहे हैं. सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.39% हैं. कोरोना से अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 3,01,43,850 पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में  39,130 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं कुल मौतों की संख्या 411,989 हो गई है.  ठीक होने वालों की दर 97.28% है. साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.21% है. दैनिक सकारात्मकता दर 2.15%, लगातार 24 दिनों के लिए 3% से कम पर बनी हुई है. परीक्षण क्षमता में काफी वृद्धि हुई है अब तक कुल 43.80 करोड़ लोग कोरोना का टेस्ट करा चुके हैं. वहीं कोरोना महामारी के खिलाफ देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 39.13 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Daily Increase In Coronavirus Cases, Coronavirus India, Covid 19 Maharashtra Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com