Covid-19 : देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22,775 लोग संक्रमित हुए हैं. जबकि एक दिन पहले संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 16,764 था. कल के मुकाबले देश में कोरोना के मामलों में 36 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई है. देश में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के चलते सक्रिय मामलों में भी एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है. देश में सक्रिय मामले फिर एक लाख को पार कर गए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले बढ़कर 1,04,781 हो गए हैं. देश में सक्रिय मामले कुल मामलों का एक फीसद से भी कम है, फिलहाल यह 0.30 फीसद है. साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 98.32 फीसद दर्ज की गई है. कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों में संक्रमित होने वाले लोगों की तुलना में कम बनी हुई है. बीते 24 घंटे के दौरान देश में 8,949 लोग कोरोना से ठीक होने में सफल रहे हैं, जिसके बाद कोरोना को मात देने वाले कुल लोगों की संख्या 3,42,75,312 हो गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates