विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 43 करोड़ से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं.  भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,554 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,38,599 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 85,680 रह गई है. देश में लगातार 24 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 223 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,14,246 हो गई. देश में अभी 85,680 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.20 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,792 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.60 प्रतिशत हो गई है.

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में एक्टिव केस अब एक लाख से कम, पिछले 24 घंटे में 6,915 नए COVID-19 मामले

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.96 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.06 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अब तक कुल 4,23,38,673 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 177.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Omicron, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com