विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2020

Coronavirus Cases: यूपी, दिल्ली में नए मामले सामने आने के बाद भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 73, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Coronavirus Cases: मंत्रालय ने राज्यवार आंकड़े बताते हुए कहा कि दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं.

Coronavirus Cases: यूपी, दिल्ली में नए मामले सामने आने के बाद भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 73,  पढ़ें 10 बड़ी बातें
Coronavirus in India: प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:
  1. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को लोकसभा कहा कि कोरोना वायरस का फैलना चिंता का विषय है तथा हम जिम्मेदारीपूर्वक इस पर प्रतिक्रिया दे रहे है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार दुनिया किसी भी भाग में रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. 
  2. लोकसभा में कारेना वायरस के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान के आधार पर बयान देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि इटली में फंसे भारतीयों की मदद के लिये चिकित्सा दल भेजा गया है और जो जांच में नकारात्मक पाये जायेंगे, उन्हें यात्रा की अनुमति होगी. वहां नोडल आफिस स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईरान में 6000 भारतीय फंसे हैं जिसमें महाराष्ट्र के 1100 श्रद्धालु और जम्मू कश्मीर के 300 छात्र शामिल हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जोर श्रद्धालुओं को वापस लाने का है जिसमें अधिकतर ईरान के कोम में फंसे हैं .
  3. जयशंकर ने कहा कि कोरोना वायरस का फैलना चिंता का विषय है और हम जिम्मेदारीपूर्वक इस पर प्रतिक्रिया दे रहे है और सरकार दुनिया किसी भी भाग में रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. जयशंकर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप की मौजूदा स्थिति को देखते हुये किसी भी व्यक्ति की स्वदेश वापसी के लिए संक्रमण मुक्त होने के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है.
  4. कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बीच दुनिया भर में आवाजाही पर रोक लगने से निवेशकों की चिंताएं बढ़ीं और गुरुवार को विमानन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई. सुबह के कारोबार में इंडिगो, स्पाइसजेट और बंद हो चुकी जेट एयरवेज के शेयरों में भारी गिरावट हुई. स्पाइसजेट में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट हुई. 
  5. देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की पितृ कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,039.35 रुपये पर पहुंच गए. स्पाइसजेट के शेयर 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 49.40 रुपये पर आ गए, जबकि जेट एयरवेज करीब पांच प्रतिशत गिरकर 18.95 रुपये पर था.
  6. लद्दाख में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, व्यक्ति का ईरान यात्रा का इतिहास है. नए मामले के साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर तीन हुई
  7. कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में अमरावती जिले के दो छात्र फंस गए हैं, जिन्हें सकुशल वापस भारत लाने की मांग को लेकर परिजन ने स्थानीय सांसद से मदद की गुहार लगाई है. इटली में पढने वाले छात्र प्रणव वेराले और सूरज बुंदेले को मिलान हवाईअड्डे पर रोके जाने के चलते दोनों बुधवार से वहीं फंसे हुए हैं.
  8. चीन में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. बुधवार को संक्रमण के चलते 11 लोगों की मौत के साथ ही चीन में यह आंकड़ा 3,169 तक पहुंच गया. हालांकि, कोरोना वायरस से सवार्धिक प्रभावित वुहान में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा आठ नए मामलों के साथ गिरकर एकल संख्या में पहुंच गया. वहीं, ''कोविड-19 के आयातित मामलों'' में उछाल देखने को मिला है.
  9. नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि कारोना वायरस के चलते देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में कमी आई है तथा आगे इसमें और भी कमी हो सकती है.
  10.  एअर इंडिया ने बुधवार की रात कहा कि वह रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर रही हैं. विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी. वहीं मिलान (इटली) और दक्षिण कोरिया की राजधानी के लिए उड़ानें 14 से 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com