Coronavirus: कोरोनावायरस से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी. उनकी तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों ने ये फैसला किया है और इसके लिए उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. शुक्रवार को सत्येंद्र जैन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा. जानकारी के मुताबिक जैन को सांस लेने में बहुत दिक्कत आ रही है, वहीं उनका बुखार लगातार बना हुआ है. डॉक्टरों का कहना है कि उनका निमोनिया भी बढ़ गया है.
सत्येंद्र जैन को सोमवार की रात तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. मंगलवार की सुबह उनका कोरोना टेस्ट किया गया था और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद दूसरी बार उनका कोरोना टेस्ट हुआ और वह पॉजिटिव पाए गए. इससे पहले आम आदमी पार्टी की कालका जी विधानसभा से विधायक आतिशी भी कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं. बुधवार को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी आई थी. आतिशी ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन (satyendra jain) की अस्वस्थता के कारण उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish sisodia) को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है. जैन की गैरमौजूदगी में उनके सभी विभागों का प्रभार उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को दिए गए हैं. स्वस्थ होकर काम पर लौटने तक सत्येंद्र जैन "Minister without portfolio" (बिना पदभार के मंत्री) रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं