देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामले 20,000 से नीचे आने लगे हैं. पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 16,000 से अधिक नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 16,311 नए मामले दर्ज होने के साथ भारत में COVID-19 संक्रमण के कुल मामले 1.046 करोड़ हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 161 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है. 26 मई के बाद एक दिन में सबसे कम मौत रिपोर्ट हुई हैं. 26 मई को 146 मौतें रिपोर्ट हुई थी. देश में अब तक 1.51 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले कुछ दिनों में नए मामलों के साथ रोजाना होने वाली मौतों के आंकड़े में भी कमी देखी जा रही है.
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 16,959 लोग घातक वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं. अब तक कुल 1,00,92,909 मरीज़ ठीक हुए हैं. कोरोना से रिकवरी रेट (संक्रमण मुक्त होने की दर) 96.42 प्रतिशत हो गई है. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. नए मामलों में कमी और ठीक होने मरीजोें की संख्या अधिक होने से देश में एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट आ रही है. भारत में कोरोना के 2,22,526 एक्टिव मामले रह गए हैं यानी 2.22 लाख का इलाज चल रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीज़ 2.12 प्रतिशत हैं, जो कि अब तक का सबसे निचला स्तर है. मृत्यु दर यानी डेथ रेट 1.44 प्रतिशत जबकि पॉजिटिविटी रेट (टेस्ट के दौरान संक्रमित निकलने की दर) 2.47 प्रतिशत है. टेस्टिंग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पिछले 24 घंटों में 6,59,209 टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल 18,17,55,831 नमूनों का परीक्षण किया गया है.
पिछले 24 घंटे में नए मामले- 16,311
अब तक कुल मामले- 1,04,66,595
पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 16,959
अब तक कुल ठीक हुए मरीज- 1,00,92,909
पिछले 24 घंटे में हुई मौत- 161
अब तक हुई कुल मौत- 1,51,160
एक्टिव मामले- 2,22,526
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं