भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन (Corona Virus New Strain) ज्यादा संक्रामक हो सकता है . एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr, Randeep Guleria) ने ये आशंका जताई है. डॉ. गुलेरिया ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के प्रति हर्ड इम्यूनिटी बनना एक मिथक है, क्योंकि इसके लिए 80 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के प्रति एंटीबॉडी (Antibody) बनना चाहिए, जो हर्ड इम्यूनिटी के तहत पूरी आबादी की सुरक्षा के लिए जरूरी है.
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन के ज्यादा जानलेवा होने के भी कुछ सबूत मिले : बोरिस जॉनसन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अगर हम महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के नए स्ट्रेन की बात करें, जो ज्यादा संक्रामक और खतरनाक साबित हो सकता है. नया स्ट्रेन संक्रमण से उबर चुके व्यक्ति को भी दोबारा चपेट में ले सकता है.जिनमें चाहे पहले एंटीबॉडी पैदा हो गई हों. महाराष्ट्र में कोविड टॉस्कफोर्स के सदस्य डॉ. शशांक जोशी ने कहा है कि राज्य में कोरोना के 240 नए स्ट्रेन देखे गए हैं. इसे पिछले हफ्ते से महाराष्ट्र में मामले बढ़ने की अहम वजह माना जा रहा है. टीकाकरण (Corona Vaccination) के पहले चरण में सरकार ने करीब 3 करोड़ हेल्थ वर्करों को टीका देने की योजना बनाई है.
हर्ड इम्यूनिटी (Herd Immunity) बनने में मुश्किलों के बारे में बताते हुए डॉ. गुलेरिया ने NDTV से कहा कि कोरोना वायरस के नए म्यूटेशन या स्ट्रेन वायरस के प्रति शरीर में बनने वाली प्रतिरोधी क्षमता से बच निकलने का रास्ता खोज लेते हैं. ऐसे स्ट्रेन वैक्सीन के जरिये प्रतिरोधी क्षमता हासिल करने वाले या संक्रमण से उबरने के एंटीबॉडीज पाने वाले लोगों को भी दोबारा संक्रमित कर सकते हैं. ऐसे में लोगों को कोविड-19 के प्रति पहले की तरह ही सतर्कता बरतनी चाहिए.
महाराष्ट्र के अलावा केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में भी कोरोना के मामलों में तेज इजाफा देखने को मिला है. सरकार वैक्सीनेशन के जरिये कोरोना संक्रमण के चेन तोड़कर हर्ड इम्यूनिटी पैदा करने की कोशिश कर रही है. पहले चरण में तीन करोड़ हेल्थ वर्करों को टीका दिया जाना है. फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के या गंभीर बीमारियों से ग्रसित 27 करोड़ लोगों को यह टीका दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं