ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगर बाजार स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के ट्रिपल ट्रेन हादसे के चार दिन बाद चेन्नई से डाउन ट्रेन ने मंगलवार को दुर्घटनास्थल को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया. जैसे ही ट्रेन गुजरी, बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन को दूर तक जाते हुए देखा. रविवार की रात अप और डाउन दोनों लाइनों के बहाल होने के बाद से अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 70 से अधिक ट्रेनें बहनगा बाजार स्टेशन से गुजर चुकी हैं.
ओडिशा ट्रेन हादसे में शामिल तीन ट्रेनों में हावड़ा -चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक खड़ी मालगाड़ी थी. इस भीषण हादसे में 278 लोग मारे गए और करीब 1200 लोग घायल हुए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीबीआई ने मंगलवार को ओडिशा पुलिस द्वारा दर्ज बालासोर जीआरपी केस नंबर 64 को अपने हाथ में ले लिया है.
खुर्दा रोड मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रिंकेश रे ने सोमवार को बताया कि 278 शवों में से 177 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य शवों को छह अलग-अलग अस्पतालों में रखा गया है.
रॉय ने कहा कि रेलवे ने किसी भी लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लोगों को तैनात किया है.
उन्होंने कहा कि शवों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें :
* ओडिशा ट्रेन हादसा : कोई लावारिस तो किसी शव के कई दावेदार, अपनों की पहचान के लिए DNA टेस्ट का सहारा
* बालासोर ट्रेन हादसा : "83 मृतकों की अभी तक नहीं हुई पहचान, शवों को प्रिजर्व करने की कोशिश" : ओडिशा के मुख्य सचिव
* Odisha Train Accident: IRCTC सिर्फ 35 पैसे के प्रीमियम पर दे रहा 10 लाख का इंश्योरेंस, जानें किसे मिलेगा लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं