विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

राम विलास पासवान ने की नीतीश की तारीफ, राज्य के मुखिया के तौर पर आपने सुशासन की नयी परिभाषा लिखी है

बिहार के मुख्य मंत्री  नीतीश कुमार के लिए कुछ राहत की ख़बर है. जहां एक ओर पटना में जल जमाव को लेकर वो अपनी ही सहयोगी पार्टी बीजेपी के एक गुट के नेताओं की आलोचना का सामना कर रहे हैं तो वहीं एक और सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान उनके बचाव में आए हैं.

राम विलास पासवान ने की नीतीश की तारीफ, राज्य के मुखिया के तौर पर आपने सुशासन की नयी परिभाषा लिखी है
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान
पटना:

बिहार के मुख्य मंत्री  नीतीश कुमार के लिए कुछ राहत की ख़बर है. जहां एक ओर पटना में जल जमाव को लेकर वो अपनी ही सहयोगी पार्टी बीजेपी के एक गुट के नेताओं की आलोचना का सामना कर रहे हैं तो वहीं एक और सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान उनके बचाव में आए हैं.   हालांकि पासवान ने पटना का जल जमाव का कोई ज़िक्र तो नहीं किया लेकिन उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट कर ज़रूर कहा कि राज्य के मुखिया के तौर पर आपने (नीतीश कुमार) सुशासन की नयी परिभाषा लिखी है.

बिहार में बाढ़ और बारिश के बाद अब डेंगू-चिकनगुनिया की मार, सिर्फ पटना में ही 520 मरीज

दरअसल ये ट्वीट  पासवान ने नीतीश कुमार के एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने बधाई देने के लिए किया है. उन्होंने उनके कुशल नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड की नयी ऊँचाई पर ले जाने के लिए तारीफ़ की. निश्चित रूप से जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के लिए पासवान का ये ट्वीट राहत वाली ख़बर हैं क्योंकि बीजेपी के नेता फ़िलहाल जल जमाव के बहाने नीतीश कुमार पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

भाजपा जलजमाव के बहाने आख़िर नीतीश कुमार को निशाने पर क्यों रख रही है?

हद तो तब हो गयी जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंबई भी डूबता है तब कोई क्यों नहीं बोलता है, इस पर भाजपा के एक नव नियुक्त प्रवक्ता निखिल आनंद ने उनकी बातों को काटते हुए कहा कि वहां से पानी भी जल्द निकल जाता है.  बीजेपी नेताओं के बयान से साफ था कि वो पूरे जल जमाव का ठीकरा नीतीश कुमार पर फोड़ना चाहते थे. उन्हें मालूम है कि नगर विकास विभाग में बीजेपी के मंत्री रहने के बावजूद, नगर निगम अपने कब्जे में होने के बावजूद और नगर के सारे विधायक बीजेपी के हैं इसके बाद बचाव में कुछ बचता नहीं.  

बिहार: बारिश रुकने के बावजूद फंसे हुए हैं लोग, अब महामारी का खतरा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Ram Vilas Paswan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com