विज्ञापन

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना ने CUET-UG 2026 एग्जाम में किया टॉप, जानें कितने आए मार्क्स

बीजेपी नेता कैलाश गहलोत ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, CUET-UG में बेटी के स्कोर से बहुत खुश हूं. उसकी यह कामयाबी अनुशासन, लगन और लगातार कोशिशों के कारण ही संभव हो सकी है. हमें उसपर गर्व है.

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना ने CUET-UG 2026 एग्जाम में किया टॉप, जानें कितने आए  मार्क्स
बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनीं ऑल इंडिया टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026' के नतीजे घोषित करने के साथ ही टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल दिल्ली की देविना गहलोत ने 1232.19 मार्क्स हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. सक्षम गोयल ने 1230.82 मार्क्स के साथ दूसरी रैंक हासिल की है. हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी ने 1207.21 मार्क्स के साथ तीसरी रैंक हासिल की है. देविना गहलोत दिल्ली के पूर्व मंत्री और मौजूदा BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी हैं. देविना ने NDTV को बताया कि जब रिजल्ट घोषित हुआ तो वह खुशी से झूम उठीं और ये पल एक सपने जैसा था. उन्होंने अपने एग्जाम की तैयारी के सफर पर NDTV से बात करते हुए कहा कि "सबसे पहले मुझे अपने माता-पिता का ख्याल आया, जिन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया, मुश्किल समय में मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे सफर के हर कदम पर मेरा साथ दिया. यह कामयाबी जितनी मेरी है, उतनी ही उनकी भी है."

Latest and Breaking News on NDTV

कामयाबी पाने के लिए लगातार मेहनत करें

देविना ने बताया कि तैयारी के दौरान ऐसे पल भी आए जब खुद की तैयारी पर शक हो रहा था. तनाव महसूस हो रहा था. लेकिन मेंटर्स से लगातार मिली गाइडेंस की वजह से मैं पढ़ाई में अपना ध्यान रख पाईं. उन्होंने कहा, "CUET-UG में ऑल इंडिया टॉपर बनना सपने के सच होने जैसा है. जब रिजल्ट आया, तो मैं खुशी और आभार से भर गई थी."  देविना ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से कहा कि वे खुद पर भरोसा रखें और लगातार मेहनत करें. उन्होंने कहा,  'मैं बस यही कहूंगी, खुद पर भरोसा रखें, लगातार मेहनत करते रहें और कभी हार न मानें. हो सकता है कि कड़ी मेहनत का नतीजा तुरंत न दिखे, लेकिन इसका फ़ायदा हमेशा मिलता है.'

कैलाश गहलोत ने कहा कि CUET-UG में अपनी बेटी के स्कोर से मैं बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि उसकी यह कामयाबी बरसों के अनुशासन, लगन और लगातार कोशिशों का नतीजा है. माता-पिता के तौर पर हमें उसकी कामयाबी पर गर्व है.

देविना ने कितने अंक हासिल किए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) CUET-UG एग्जाम का आयोजन करवाती है. ये एक कॉमन एंट्रेंस एग्ज़ाम है, जिसके ज़रिए पूरे भारत में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और कई अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन मिलता है. देविना की परसेंटाइल स्कोर की बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी में 99.99, अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र में 100, ललित कला/दृश्य कला/व्यावसायिक कला में 99.91, राजनीति विज्ञान में 100 और मनोविज्ञान में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं.

पांचों विषयों के अंकों की बात करें तो देविना ने अंग्रेजी में 241.95, अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र में 249.53, ललित कला/दृश्य कला/व्यावसायिक कला में 241.11, राजनीति विज्ञान में 249.58 और मनोविज्ञान में 250 अंक प्राप्त किए हैं. सभी विषयों में इन्होंने कुल मिलाकर 1,250 में से 1,232.18 अंक हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें- CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Gahlot, Kailash Gahlot Joins Bjp, Kailash Gahlot's Daughter CUET-UG Topper, Kailash Gahlot's Daughter Devina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com