भारत की खुफिया एजेंसियों ने नए साल में आतंकी हमला को लेकर अलर्ट जारी किया है. खुफिया विभाग के पास आतंकी हमले की साजिश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं. दिल्ली और पंजाब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकवादियों के निशाने पर हैं. 2025 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा सीरियल बम ब्लास्ट की साजिश रचने की जानकारी सामने आई है.
भारत की खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा से संबंधित एक अहम अलर्ट जारी किया है, जिसमें ISI और पाकिस्तान में स्थित इस्लामिक आतंकवादी संगठनों द्वारा भारत में सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश रचने की जानकारी दी गई है. खुफिया विभाग के मुताबिक, ये आतंकवादी संगठन बांग्लादेश की मदद से भारत में हमले करने की योजना बना रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खुफिया विभाग ने बताया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकवादी तत्व भारत के प्रमुख शहरों, विशेष रूप से दिल्ली, पंजाब और मेट्रो शहरों के व्यस्त इलाकों को निशाना बनाने की फिराक में हैं. यह भी संकेत दिया गया है कि बांग्लादेश के आतंकी संगठन पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर यह हमले कर सकते हैं.
इस अहम अलर्ट के बाद, देश की सभी इंटेलिजेंस एजेंसियों को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है और दिल्ली और पंजाब में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं