विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

कनॉट प्लेस ऑफिस खोलने के लिए दुनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह, जानिये कौन किस स्थान पर

देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस ऑफिस खोलने के लिए दुनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह है.

कनॉट प्लेस ऑफिस खोलने के लिए दुनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह, जानिये कौन किस स्थान पर
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस ऑफिस खोलने के लिए दुनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह है. संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई के सर्वेक्षण के अनुसार यहां पर कार्यालयी जगह का वार्षिक किराया 144 डॉलर प्रति वर्गफुट तक है. सीबीआरई वैश्विक स्तर पर कार्यालयों की किराया लागत की निगरानी करती है. वह हर साल 'ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट' सर्वेक्षण करती है. दिल्ली इस सर्वेक्षण में पिछले साल भी नौवें स्थान पर था.

दिल्‍ली : कनॉट प्‍लेस में इमरात की छत गिरने के मामले में दुकानदारों को नोटिस

हांगकांग का सेंट्रल डिस्ट्रिक लगातार दूसरे साल इस सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर रहा. यहां किसी ऑफिस के लिए एक साल का किराया 322 डॉलर प्रति वर्गफुट है. रिपोर्ट में कहा गया है, 'नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस में ऑफिस खोलने की लागत 143.97 डॉलर प्रति वर्गफुट है. यह पिछले साल की तरह ही नौंवे स्थान पर है.' मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर और नरीमन पॉइंट इस सूची में क्रमश: 27वें और 40वें स्थान पर हैं. यहां पर किराये की लागत क्रमश: 90.67 डॉलर प्रति वर्गफुट और 68.38 डॉलर प्रति वर्गफुट वार्षिक है. ब्रांदा कुर्ला परिसर पिछले साल इस सूची में 26वें स्थान पर था.

कनॉट प्‍लेस फरवरी से तीन महीने के लिए वाहन मुक्त होगा, केवल पैदल जा सकेंगे लोग

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि कार्यालयी जगहों पर भारतीय बाजार के कई शहरों में बढ़िया निवेश जारी है. वैश्विक कंपनियां इन शहरों में अपने कार्यालय खोलने के लिए इन शहरों में निवेश करने के पक्ष में हैं.' इस सूची में लंदन का वेस्ट एंड दूसरे स्थान पर, हांगकांग का कोलून तीसरे, न्यूयॉर्क का मिडटाउन मैनहैटन चौथे और बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट पांचवे स्थान पर है. 

VIDEO: कनॉट प्‍लेस में पैदल चलने वालों को मिलेगी राहत

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Connaught Place, CBRE, Expensive Office Location
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com