- सीबीआई ने मोहम्मद नवस इस्माइल को यूएई से गिरफ्तार कर भारत वापस लाया है, जहां वह वांटेड क्रिमिनल था
- नवस इस्माइल पर दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी, गबन और जालसाजी जैसे गंभीर अपराध दर्ज किए थे
- आरोपी नवस इस्माइल सुकेश चंद्रशेखर के हवाला नेटवर्क का प्रमुख मैनेजर था और पैसों की लेयरिंग करता था
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने सुकेश चंद्रशेखर को बड़ा झटका देते हुए उसके सबसे खास और दिल्ली पुलिस के वांटेड क्रिमिनल मोहम्मद नवस इस्माइल को UAE से भारत डिपोर्ट करा लिया है. सीबीआई आरोपी को लेकर इस सोमवार भारत भी आ गई. नवस इस्माइल के खिलाफ कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं.ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इसका सुकेश चंद्रशेखर से क्या कनेक्शन है.
दर्ज हैं कई अपराध
CBI के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक गबन, जालसाजी और सरकारी अधिकारी बनकर ठगी जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि वह एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य था, जो सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ऐंठता था. मामले में कार्रवाई करते हुए CBI ने इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था.इसके बाद आरोपी की लोकेशन UAE में ट्रेस हुई, जहां स्थानीय एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार किया.
आरोपी को 4 मई को इंदिरागांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली लाया गया, जहां उसे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है. ऑपेरशन ग्लोबल हंट के तौर पर भारतीय जांच एजेंसिया पिछले कुछ दिनों में 4 वांटेड अपराधियो को वापस लाने में कामयाब रही है. आने वाले दिनों में कई और बड़े क्रिमिनल भारत वापस लाए जा सकते है.
सुकेश चंद्रशेखर से क्या है कनेक्शन?
अडिशनल सीपी अमित वर्मा की मानें तो मोहम्मद नवस इस्माइल को सुकेश चंद्रशेखर के सारे हवाला नेटवर्क को मैनेज करता था. मोहम्मद नवस का काम था अपराध से जुटाई रकम को हवाला के जरिए देश-विदेश में ट्रांसफर करता था. उसे अलग-अलग अकाउंट में पैसे भेजने और उसकी लेयरिंग का काम करता था. नवस का ठिकाना दुबई था जहां से बैठकर वह सुकेश के हवाला नेटवर्क्स को संचालित करता था.
यह भी पढ़ें- जैकलीन के लिए जेल से ‘लव लेटर' का सिलसिला जारी, सुकेश चंद्रशेखर पर भड़की पब्लिक, बोली- अब ये सर्कस बंद करो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं