विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2021

राहुल गांधी ने राफेल सौदे से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना, किया ये ट्वीट

फ्रांसीसी समाचार पोर्टल ‘मीडिया पार्ट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि फ्रांसीसी भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (एएफए) ने खुलासा किया है कि राफेल की निर्माता कंपनी दसॉंल्ट ने एक बिचौलिये को 11 लाख यूरो का कथित तौर पर भुगतान किया था.

राहुल गांधी ने राफेल सौदे से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को लेकर सरकार पर साधा  निशाना, किया ये ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी.
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राफेल सौदे में एक बिचौलिये को 11 लाख यूरो (करीब 9.5 करोड़ रुपये) का भुगतान किए जाने के दावे संबंधी फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि व्यक्ति जो कर्म करता है उसका फल सामने आ जाता है तथा इससे कोई बच नहीं सकता.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कर्म = किसी के कार्यों का लेखाजोखा. कोई इससे बच नहीं सकता.'

बता दें, फ्रांसीसी समाचार पोर्टल ‘मीडिया पार्ट' ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि फ्रांसीसी भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (एएफए) ने खुलासा किया है कि राफेल की निर्माता कंपनी दसॉंल्ट ने एक बिचौलिये को 11 लाख यूरो का कथित तौर पर भुगतान किया था.

राफेल डील को लेकर कांग्रेस के निशाने पर BJP, केंद्रीय मंत्री बोले- होमवर्क नहीं करते हैं राहुल, अब तो... 

कांग्रेस ने इस खबर का का हवाला देते हुए सोमवार को इस मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की थी तो भाजपा ने आरोपों को ‘पूरी तरह निराधार' करार देते हुए आरोप लगाया था कि मुख्य विपक्षी पार्टी सुरक्षा बलों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.

राफेल सौदे में भारतीय बिचौलिये को 10 लाख यूरो दिए थे दसॉ ने : रिपोर्ट

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस के एक समाचार पोर्टल ने अपने नये खुलासे से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस रुख को सही साबित किया है कि राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है.

VIDEO: वायुसेना की ताकत में इजाफा, राफेल जेट के एक और बैच ने फ्रांस से भारत के लिए भरी उड़ान

इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं तथा उच्चतम न्यायालय ने भी इस मामले की जांच कराने संबंधी मांग को खारिज कर दिया था और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इसमें कुछ गलत नहीं पाया था.

रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रफाल लड़ाकू विमान सौदे में 'दलाली' के बादल फिर से लौटे

लेखक के बारे में
img
Arif Khan Mansuri
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rafale Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com