विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

यूथ कांग्रेस ने 'चायवाला' कहकर उड़ाया PM का मज़ाक, आलोचना के बाद कांग्रेस ने किया पोस्ट से किनारा

कांग्रेस को पीएम मोदी का मजाक बनाना खुद भारी पड़ गया. कांग्रेस के यूथ विंग ने एक पोस्ट के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी को एक चाय वाला के रूप में पेश कर मजाक बनाना चाहा, मगर इससे कांग्रेस खुद अपने ही बुने जाल में फंस गई.

Also Read in
यूथ कांग्रेस ने 'चायवाला' कहकर उड़ाया PM का मज़ाक, आलोचना के बाद कांग्रेस ने किया पोस्ट से किनारा
  • युवा कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी के चाय वाले मीम से मचा बवाल.
  • कांग्रेस ने इस मीम को खारिज किया.
  • बीजेपी ने इस मीम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.
नई दिल्ली: कांग्रेस को PM नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया. कांग्रेस के यूथ विंग ने एक पोस्ट के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी को एक चायवाला के रूप में पेश कर मजाक बनाना चाहा, मगर इससे कांग्रेस खुद अपने ही बुने जाल में फंस गई. मंगलवार को पार्टी के यूथ विंग ने पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की थेरेसा मे की फोटो पर आधारित एक मीम पोस्ट किया. इस मीम में पीएम मोदी के चाय बेचने पर मजाक उड़ाने की कोशिश की गई है. इसे लेकर अब भाजपा के तेवर कड़े दिख रहे हैं. 

कांग्रेस यूथ विंग की ओर से जारी मीम में पीएम मोदी सहित ट्रंप और थेरेसा नजर आ रही हैं. इस आपत्तिजनक तस्वीर में ये दिखा गया है कि पीएम मोदी दोनों से कहते हैं- आप लोगों ने देखा विपक्ष कैसे-कैसे मेरे खिलाफ मेमे बनवाता है. इसके जवाब में ट्रंप को ये कहते दिखाया गया है कि उसे मेमे नहीं बल्कि मीम कहते हैं. इसके बाद थेरेसा मे पीएम मोदी को चाय बेचने की सलाह देती हुईं कहती देखी जाती है. 

कांग्रेस यूथ की इस हरकत पर सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि यह आपत्तिजनक पोस्ट (अब डिलीट किया जा चुका है) कांग्रेस की सामंति मानसिकता को प्रदर्शित करती है और अगले महीने होने वाले गुजरात चुनाव में इस पोस्ट से गुस्से में आने वाले लोग भाजपा को जीता कर इसका बदला ले लेंगे. 

यह भी पढ़ें - संसद सत्र को लेकर कांग्रेस ने फिर कसा तंज, कहा - PM नरेंद्र मोदी 'संसार के रचयिता ब्रह्मा' हैं...

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला और लिखा कि "मैडम सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या आप अभी भी मानते हैं कि केवल आपको ही भारत पर शासन करने का एक दिव्य अधिकार है? देश को कांग्रेस के यूथ विंग के उस ट्वीट पर आपकी प्रतिक्रिया की उम्मीद है, जो शर्मनाक है और गरीबों के लिए अपमानजनक है. आप इस ट्वीट को डीलीट कर सकते हैं, मगर ये ट्वीट आपकी गरीबों के प्रति सोच को उजागर करती है. 

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि "पार्टी इस तरह के हास्यप्रद चीजों को खारिज करती है और अपनी नामंजूरी जताती है. उन्होंने ट्वीट में ये भी कहा कि नीतियों और विचारों के इतर कांग्रेस की संस्कृति प्रधानमंत्री और सभी विरोधी पार्टिओं के सम्मान करने की रही है."

यह भी पढ़ें - नित्यानंद राय का विवादित बयान, बोले- PM मोदी के खिलाफ उठा हर हाथ काट देंगे

बता दें कि 2014 में लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने से पहले नरेंद्र मोदी एक चाय बेचने वाले के रूप में फेमस थे. उस वक्त कांग्रेस नेत मणिशंकर अय्यर ने एक विशाल पार्टी सम्मेलन में कहा था कि चाय बेचने वाला कभी पीएम नहीं बन सकता. उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. लेकिन अगर वो यहां चाय बेचना चाहते हैं ति हम उनके लिए जगह मुहैया करा देंगे. 

चुनाव अभियान के दौरान पीएम मोदी बार-बार ये कहते थे कि वो खुद से नेता बने हैं. हर सभा में कहा करते थे कि बचपन में वो अपने परिवार की सहायता के लिए ट्रेनों में चाय बेचा करते थे. इतना ही नहीं, वो समय-समय पर परिवारवाद को लेकर राहुल गांधी पर निशाना भी साधते थे. 

VIDEO: पीएम मोदी के विरोध में उठा हर हाथ मिलकर काट देंगे: नित्यानंद राय
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, PM Modi, Congress Youth Wing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com