रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसने सत्ता में आने के लिए ‘मजहब' का इस्तेमाल किया. सिंह ने विपक्षी पार्टी को कर्नाटक की सत्ता में रहने के दौरान धार्मिक आधार पर चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि यह केवल मुस्लिमों के तुष्टिकरण के लिए किया गया था. बेलगावी जिले के कागवाड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ भारत के इतिहास में अगर कोई पार्टी है जिसने सत्ता में आने के लिए ‘धर्म' या कहें कि ‘मजहब' का सहारा लिया है तो वह कांग्रेस है.'' उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को कराई जाएगी.
रक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘‘हिंदू, मुस्लिम और ईसाई की राजनीति करती है. इस तरह की राजनीति कभी नहीं की जानी चाहिए.''
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिमों के तुष्टिकरण के लिए राज्य में धर्म के आधार पर चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई.
सिंह ने कहा, ‘‘अगर आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिमों और ईसाईयों को आरक्षण दिया जाता है तो हम उसका स्वागत करेंगे, लेकिन भारतीय संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता.''
गौरतलब है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से महज कुछ दिन पहले ही राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग की 2बी श्रेणी के तहत मुस्लिमों के लिए की गई चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर दी थी.
बाद में सरकार ने इस चार प्रतिशत आरक्षण को दो हिस्सों में बांट कर राज्य के दो सबसे प्रभावशाली समुदायों को दे दिया था. सरकार ने वोक्कालिगा के आरक्षण में 2सी श्रेणी के तहत दो प्रतिशत की वृद्धि की है जबकि लिंगायत को 2डी श्रेणी के तहत दो प्रतिशत और आरक्षण देने का फैसला किया था.
इसके बाद मुस्लिमों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) में रखा गया था. सरकार के इस फैसले के खिलाफ कई मुस्लिम संगठनों ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया. न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को आरक्षण समाप्त करने के फैसले को नौ मई तक लागू नहीं करने का निर्देश दिया है.उस दिन शीर्ष अदालत मामले में सुनवाई करेगी.
सिंह ने कहा, ‘‘आप(कांग्रेस) क्या कर रहे हैं? आप देश को जाति, संप्रदाय और धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं?जहां तक भाजपा का सवाल है तो हम सच बोलते हैं और उसी के अनुरूप काम करते हैं.''
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारतीय संविधान की भावना के विपरीत काम कर रही है. सिंह ने कहा कि राजनीति का मतलब केवल सरकार बनाना नहीं है बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माण करना है.
रक्षामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान की अवमानना कर रही है ‘‘जैसा उसने वर्ष 1975 में संविधान संशोधन कर किया था और देश में आपातकाल लगाकर लाखों लोगों को कारागार में डाल दिया था.''
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ‘‘ कभी ऐसा पाप नहीं करेगी, भले सत्ता में आए या नहीं.'' सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने ‘कभी सरकार बनाने की राजनीति नहीं की बल्कि देश और समाज निर्माण के लिए राजनीति की.''
उन्होंने कहा, ‘‘हम देश की भावना के खिलाफ काम नहीं कर सकते. यह हमारी सोच है.''
सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा के चरित्र के बारे में कुछ भी छिपाने को नहीं है और पूरी दुनिया इस बारे में जानती है.''उन्होंने दावा किया, ‘‘ भाजपा कभी जाति, नस्ल या धर्म के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं करती. भाजपा ‘इंसाफ और इंसानियत' में विश्वास करती है.''
रक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा 12वीं सदी के कर्नाटक के समाज सुधारक बसावेश्वर के सिद्धांतों का अनुपालन करती है.उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा बसावेश्वर के सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए भारत में अपनी भूमिका निभा रही है.''
सिंह ने लोगों से 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत से जीत दिलाने की अपील की .
उन्होंने कहा, एकमात्र पार्टी है जो भ्रष्टाचार को खत्म कर सकती है, गरीबी का उन्मूलन कर सकती है और बेरोजगारी खत्म कर सकती है और वह पार्टी भाजपा है.''
देश में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा कि भारत में पहले 74 हवाई अड्डे थे जो नरेंद्र मोदी के महज नौ साल के शासन में बढ़कर 140 हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि तुमकुरू में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की हेलीकॉप्टर निर्माण इकाई से ‘मेक इन इंडिया' हेलीकॉप्टर का निर्माण होगा.
सिंह ने दावा किया कि केंद्र जिस तरह से मुफ्त कोविड-19 से बचाव का टीका मुहैया करा महामारी की स्थिति से निपटा, ऐसा किसी अन्य देश ने नहीं किया है.
उन्होंने दावा किया,‘‘दुनिया में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां पर भारत जैसा मुफ्त राशन दिया गया और अब भी 80 करोड़ लोगों को यह दिया जा रहा है.यह केवल भाजपा सरकार की वजह से संभव हो सका.''
ये भी पढ़ें:
* भारत-चीन के रक्षामंत्री गलवान गतिरोध के बाद पहली बार गुरुवार को करेंगे मुलाकात
* भारत पिछले साल रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला चौथा देश रहा: रिपोर्ट
* विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरिकॉम सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं