विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2015

वीके सिंह को कैबिनेट से हटाने की मांग पर कांग्रेस अड़ी, संसद के बाहर किया प्रदर्शन

Also Read in
वीके सिंह को कैबिनेट से हटाने की मांग पर कांग्रेस अड़ी, संसद के बाहर किया प्रदर्शन
वीके सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता
नई दिल्‍ली: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सोमवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को दलितों के खिलाफ टिप्पणी के कारण मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा, 'जो व्यक्ति दलितों के खिलाफ बोलता है उसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।' आजाद ने साथ ही कहा, 'उन्हें बर्खास्त (मंत्री पद से) कर देना चाहिए और प्रधानमंत्री को उन्हें पद से हटाने का निर्णय लेना चाहिए।'

गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद में दो दलित बच्चों को जलाकर मार डालने की घटना पर केंद्र सरकार का बचाव करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा था कि वह एक स्थानीय घटना थी और जैसा कि हमेशा होता है, अगर किसी कुत्ते पर भी पत्थर फेंका जाता है तो केंद्रीय सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वीके सिंह, कांग्रेस, VK Singh, Congress, Gulam Nabi Azad, गुलाम नबी आजाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com