विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 25, 2023

पंजाब की स्थिति के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार: कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार है. मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि केंद्र और राज्य दोनों मिले हुए हैं.

Read Time: 2 mins

राज्य विधानसभा में विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘आज पंजाब में जो स्थिति है, वो बहुत चिंताजनक है. राज्य सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने में विफल रही है.'' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भगवंत मान के सिर पर केंद्र सरकार का हाथ है. केंद्र सरकार और राज्य एक साथ मिले हुए हैं.''

उन्होंने दावा किया कि राज्य की स्थिति के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब में खुफिया विफलता है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब की सरकार विफल है ओर केंद्र सरकार के साथ मिली हुई है. वडिंग ने सवाल किया, ‘‘यह बताना चाहिए अमृतपाल सिंह कहां से आया है?'' उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रदेश की स्थितियों को लेकर दोहरा मापदंड अपना रही है.

ये भी पढ़ें-

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
पहाड़ से मैदान तक हो रही जोरदार बारिश; दिल्ली में कैसे बगैर बरसात बाढ़ की आशंका? उत्तराखंड में 92, हिमाचल में 77 रोड बंद
पंजाब की स्थिति के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार: कांग्रेस
चंद्रशेखर ने बहुजनों के लिए निजी क्षेत्र में मांगा आरक्षण, इसलिए की 'चमार रेजिमेंट' की चर्चा
Next Article
चंद्रशेखर ने बहुजनों के लिए निजी क्षेत्र में मांगा आरक्षण, इसलिए की 'चमार रेजिमेंट' की चर्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;