असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को आरोप लगाया कि "कांग्रेस सरकारों की फूट डालो और राज करो की नीति के कारण" पूर्वोत्तर क्षेत्र पिछले 70 सालों से "भौगोलिक अलगाव, राजनीतिक अस्थिरता और असंतुलित विकास" जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है. बता दें मणिपुर में पिछले कुछ समय से हिंसा जारी है, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी दल सड़क से संसद तक केंद्र सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं.
हिमंत ने दावा किया कि इस क्षेत्र में पिछले 70 वर्षों से जारी कई संघर्ष को केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में ‘सुलझा' लिए गए हैं. शर्मा ने ट्वीट किया, "चाहे वह असम में बोडो, कार्बी संघर्ष हो; मिजोरम में ब्रूस का मुद्दा हो या त्रिपुरा में एनएलएफटी उग्रवाद, माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसी कई समस्याओं का समाधान हो गया."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
उन्होंने कहा, "पिछले नौ वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘क्षेत्र को जोड़ने और एकजुट करने पर व्यापक रूप से ध्यान केंद्रित किया है."
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले नौ वर्षों में ‘60 बार और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने 400 बार' पूर्वोत्तर का दौरा किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्वोत्तर क्षेत्र पिछले 70 वर्षों तक कांग्रेस सरकारों द्वारा फूट डालो और राज करो की नीति के कारण भौगोलिक अलगाव, राजनीतिक अस्थिरता और असंतुलित विकास, जैसी चुनौतियों का सामना करता रहा."
ये भी पढ़ें :-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं