महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर में बन रहे समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. दरअसल यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए इस्तेमाल क्रेन नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में 14 की मौत हो गई जबकि 3 जख्मी हो गए. जानकारी के मुताबिक रात में 12 बजे के करीब ये हादसा हुआ. एनडीआरएफ की दो टीमें साइट पर काम कर रही हैं. अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं. अन्य छह लोगों के ढहे ढांचे के अंदर फंसे होने की आशंका है.
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान एक गर्डर मशीन गिरने से ये हादसा हुआ.मशीन एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है जिसका उपयोग पुल निर्माण में किया जाता है. इसका उपयोग राजमार्ग और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार तड़के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मी स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान में लगे हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. समृद्धि महामार्ग, जिसका नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है, मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है. यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे सहित दस जिलों से होकर गुजरता है.
समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है. नागपुर को मंदिर शहर शिरडी से जोड़ने वाले पहले चरण का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2022 में किया था. यह 520 किमी की दूरी तय करता है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मई में कहा था कि तीसरा और आखिरी चरण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने स्मारक तोड़कर आवास बनवाने के आरोपी आईएएस अधिकारी को निलंबित किया
ये भी पढ़ें : ट्रेन में गोलीबारी: मृतक के रिश्तेदारों ने अपनी मांग को लेकर अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं