विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2022

कांग्रेस ने सचिन पायलट और कन्हैया कुमार को बनाया MCD चुनाव में स्टार प्रचारक, इनके नाम भी शामिल

दिल्ली में चार दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी.

कांग्रेस ने सचिन पायलट और कन्हैया कुमार को बनाया MCD चुनाव में स्टार प्रचारक, इनके नाम भी शामिल
कांग्रेस ने दिल्ली MCD चुनाव के लिए विभिन्न पैनल भी गठित किए हैं. (फ़ाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और सलमान खुर्शीद सहित विभिन्न राज्यों के अपने लोकप्रिय नेताओं को शामिल किया है. इस सूची में उत्तर प्रदेश की विधायक आराधना मिश्रा, पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भी शामिल हैं.

एमसीडी में 2007 तक कांग्रेस सत्ता में थी. हालांकि 2017 के नगर निगम चुनाव में, वह केवल 27 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी.

कांग्रेस ने चुनाव के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की हैं. प्रदेश चुनाव समिति के अलावा इसने चुनाव के लिए एक अभियान समिति, समन्वय समिति, मीडिया समिति, प्रचार समिति और डिजिटल और सोशल मीडिया समिति का भी गठन किया है.

दिल्ली में चार दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Sachin Pilot, Kanhaiya Kumar, MCD Elections 2022, Congress Star Campaigners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com