विज्ञापन

इस सिस्टम में स्टूडेंट को अपना भविष्य नहीं दिख रहा... इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद कर रहे हैं.

इस सिस्टम में स्टूडेंट को अपना भविष्य नहीं दिख रहा... इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
इंदौर:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर रहे हैं. उनका ये कार्यक्रम शहर के राजीव गांधी सर्किल के पास भारत जोड़ो मैदान में हो रहा है. उन्होंने कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं, उनके बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता. राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों ने मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में 13 प्रतिशत आरक्षण पर रोक का मुद्दा उठाया.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि स्टूडेंट भारत का भविष्य हैं. स्टूडेंट के बिना कोई भी देश स्ट्रांग नहीं बन सकता है. स्टूडेंट के अंदर अलग-अलग कैरेक्टरिस्टिक्स होते हैं. वो नेचुरली सवाल पूछते हैं, क्यूरियस होते हैं. दूसरी विचारधाराओं, दूसरी सोच को समझने की कोशिश करते हैं. लड़ते नहीं हैं, धमकाते नहीं हैं, डराते नहीं हैं और लास्ट क्वालिटी और बहुत इंपॉर्टेंट क्वालिटी, स्टूडेंट ईमानदार होते हैं. ईमानदारी से काम करते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र व्यवस्था को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन ‘अंधभक्त' इसका विरोध करते हैं. अंधभक्त कहते हैं- हिंदुस्तान को आजादी नहीं मिली, हमें विकास नहीं चाहिए, नरेंद्र मोदी विष्णु के अवतार हैं. लेकिन अंधभक्त कभी नहीं पूछेंगे कि स्कूलों की हालत ख़राब क्यों है? इन्फ्रास्ट्रक्चर क्यों ढह रहा है? देश में पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?

एक युवती ने राहुल गांधी को बताया कि मध्य प्रदेश में सरकारी परीक्षाएं पास करने के बावजूद उनके जैसे कई अभ्यर्थी परेशान हैं, क्योंकि 13 प्रतिशत नियुक्तियां कानूनी विवाद के चलते रोक दी गई हैं. देवास के एक छात्र ने राहुल गांधी से कहा कि एमपीपीएससी में अनियमितताओं को उजागर करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया था.

कांग्रेस को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इसकी अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने क्षेत्रीय पार्क के सामने लगभग 12,000 वर्ग मीटर जमीन 17 से 19 सितंबर तक के लिए अस्थायी पट्टे पर ली है.

इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं 19 सितंबर को छात्रों से मिलने, आपकी बात सुनने और आपसे बात करने के लिए इंदौर आ रहा हूं. अगर आप या आपके अपने शिक्षा व्यवस्था के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - 'छात्रों की गूंज' आपकी सामूहिक आवाज है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है."

Latest and Breaking News on NDTV

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ राहुल गांधी अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं. उन्होंने पुणे में 22 अगस्त को छात्राओं के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Leader Rahul Gandhi, Rahul Gandhi, Chhatron Ki Goonj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com