अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कनकपुरा सीट पर कांग्रेस का बड़ा दांव लगा है. इस लड़ाई में कोई मौका नहीं लेते हुए कांग्रेस ने अपने राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार का बैकअप तैयार कर लिया है. शिवकुमार के अंतिम मिनट की अयोग्यता की स्थिति में उनके भाई डीके सुरेश इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे. डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. डीके शिवकुमार ने 10 मई को चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया था. आज सुरेश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने की समय सीमा से कुछ घंटे पहले आए इस कदम ने कई लोगों को चौंका दिया.
पहले कहा था-राज्य में दिलचस्पी नहीं
जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी के खिलाफ रामनगर से चुनाव लड़ने की अफवाहों के बीच, कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश ने पहले कहा था कि उन्हें राज्य की राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है. कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के मामलों में डीके शिवकुमार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग द्वारा चल रही जांच से प्रभावित होने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा इस कदम को एहतियाती उपाय के रूप में देखा जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सात विधानसभा चुनाव जीते हैं शिवकुमार
डीके शिवकुमार को राज्य के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली कांग्रेस नेताओं में से एक माना जाता है. वह 2017 से केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कई छापे और समन का सामना कर रहे हैं. उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ कनकपुरा से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. शिवकुमार खुद वोक्कालिगा समुदाय से हैं. उन्होंने 1989 के बाद से सात विधानसभा चुनाव जीते हैं. 2018 में 80,000 से अधिक मतों के अंतर से वह जीते थे. कनकपुरा में 10 मई को होने वाले मतदान को सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में से एक होने की उम्मीद है. चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें-
"बीमार मानसिकता'': कोर्ट ने Google से आराध्या बच्चन से जुड़ी भ्रामक सामग्री हटाने का कहा
"सीबीआई के पास दिल्ली शराब मामले में मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है" : मनीष सिसोदिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं