विज्ञापन

कुछ हो रहा है; एक मीटिंग ने महाराष्ट्र में बढ़ा दी हलचल, परेशान कांग्रेस ने दी एक नसीहत

एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मीटिंग से महाराष्ट्र में हलचल तेज हो गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि कुछ हो रहा है.

कुछ हो रहा है; एक मीटिंग ने महाराष्ट्र में बढ़ा दी हलचल, परेशान कांग्रेस ने दी एक नसीहत
  • महाराष्ट्र में शरद पवार की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है
  • कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुलाकात अचानक नहीं थी और कुछ राजनीतिक घटनाक्रम हो रहे हैं
  • चव्हाण ने एनसीपी और कांग्रेस के सांसदों के टूटने के कयास लगाए और एनडीए में शामिल होने की संभावना जताई
मुंबई:

महाराष्ट्र में कुछ हो रहा है. शरद पवार की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात ने हलचल मचा दी है और कांग्रेस की यह टिप्पणी है. पार्टी नेता पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात अचानक नहीं थी. पहले से सब तय था, मुझे लगता है कि कुछ हो रहा है. शरद पवार खुद ही डिप्टी सीएम के ऑफिस में मिलने पहुंच गए थे. इसकी काफी चर्चा हो रही है और आने वाले कुछ दिनों में एनसीपी-शरद पवार के सांसदों और विधायकों के टूटने तक के कयास लग रहे हैं. चर्चा यह भी है कि खुद शरद पवार ही चाहते हैं कि उनका दल अब एनडीए का हिस्सा बन जाए और सत्ता में रहे.

इन कयासों और मुलाकात को लेकर पृथ्वीराज चौहान ने NDTV पर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसदो को भी तोड़ने की कोशिश हो रही है. इसके अलावा उन्होंने इशारों में ही एनसीपी-एसपी को एक नसीहत भी दी. उनका कहना था कि कांग्रेस के साथ समान विचारधारा वाली पार्टियो को विलय कर लेना चाहिए. इसके अलावा सुप्रिया सुले की ओर से इस मीटिंग के राजनीतिक मायने न निकाले जाने वाले बयान पर भी पृथ्वीराज चव्हाण ने संदेह जताया. उन्होंने कहा कि अगर सुप्रिया सुले ऐसा कह रही है तो हम मान लेते हैं लेकिन पूरे महाराष्ट्र में चर्चा कुछ और ही है.

वहीं संजय राउत के बयान का उन्होंने समर्थन किया. कांग्रेस के सीनियर लीडर ने कहा कि कहा जो वह कह रहे हैं में समझ सकता हूं. बैठक को टाला जा सकता था. राम मंदिर मुद्दे पर यूपी के सीएम के बयान पर कहा कि जांच बड़े स्तर पर हो और ट्रस्ट में सरकार के लोग ही थे. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में भ्रष्टाचार का असर यूपी चुनाव के साथ-साथ  2029 के चुनाव पर भी पड़ेगा. 

बता दें कि शरद पवार से मुलाकात को लेकर एकनाथ शिंदे का भी कहना है कि इसमें कुछ राजनीतिक नहीं है. उन्होंने कहा कि शरद पवार के आने से कुछ वक्त पहले ही हमें जानकारी मिली थी. इतना जानते ही मैं ऑफिस से बाहर निकला और उनके स्वागत के लिए पहुंचा. उनका शॉल ओढ़ाकर और एक नारियल देकर स्वागत किया. इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eknath Shinde, Sharad Pawar, Sharad Pawar News, BJP News, Congress News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com