विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बनाई रणनीति, पांच नामों पर बनी सहमति - सूत्र

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा इस बार भी राज्यसभा जाने से चूक गए हैं. हालांकि दो महीने बाद राज्यसभा की अगली वैकेंसी में उन्हें मौक़ा मिल सकता है.जून में राज्यसभा की कर्नाटक से तीन, राजस्थान और मध्य प्रदेश से एक एक सीट कांग्रेस को मिलेगी.

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बनाई रणनीति, पांच नामों पर बनी सहमति - सूत्र
नई दिल्ली:

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपने-अपने नेताओं के नामों को तय करने में जुटी है. कांग्रेस की राज्यसभा की सूची अभी जारी नहीं हुई है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक अब तक पाँच नाम तय हो चुके हैं, एक नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. 

तेलंगाना: अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी

वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से दुबारा राज्यसभा भेजा जाना शुरू से तय था. सिंघवी गांधी परिवार और कांग्रेस के क़ानूनी कवच की भूमिका निभाते हैं. उनके साथ राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जा रहे वेम नरेंद्र रेड्डी सीएम रेवंत रेड्डी के बेहद करीबी माने जाते हैं. पूर्व विधायक रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं.  

छतीसगढ़ : फूलो देवी नेताम

आदिवासी समाज से आने वाली फूलो देवी नेताम को दुबारा मौक़ा मिला है. दरअसल शुरू में उनके विकल्प पर पार्टी ने विचार किया था लेकिन नेताओं की गुटबाजी से पिंड छुड़ाने के लिए फूलो देवी नेताम को ही फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया. 

तमिलनाडु : मीनाक्षी नटराजन

कांग्रेस महासचिव मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रभारी हैं. तमिल मूल की मीनाक्षी मध्य प्रदेश के मंदसौर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं. उन्हें राहुल गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है. 

हरियाणा : करमवीर बौद्ध

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम है. दलित समाज से आने वाले करमवीर लो प्रोफाइल नेता हैं. अब तक कांग्रेस के अनुसूचित विभाग में उन्हें प्रदेश स्तर का नेता माना जाता है. हरियाणा में दलित सामाज को संदेश देने के लिए कांग्रेस ने उनपर दांव लगाया है. हिमाचल की तस्वीर अब तक साफ़ नहीं है. वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और यूथ कांग्रेस नेता निगम भंडारी आख़िर रेस में हैं.

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा इस बार भी राज्यसभा जाने से चूक गए हैं. हालांकि दो महीने बाद राज्यसभा की अगली वैकेंसी में उन्हें मौक़ा मिल सकता है.जून में राज्यसभा की कर्नाटक से तीन, राजस्थान और मध्य प्रदेश से एक एक सीट कांग्रेस को मिलेगी. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कर्नाटक से और कमलनाथ मध्य प्रदेश से राज्यसभा आ सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Election, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com