विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2019

युवक का रुमाल हुआ गायब तो शिकायत लेकर पहुंच गया पुलिस थाने, फिर...

नागपुर के मनीष नगर क्षेत्र के निवासी हर्षवर्धन जिथे ने सोमवार को सदर पुलिस थाने में अपना रुमाल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई.

युवक का रुमाल हुआ गायब तो शिकायत लेकर पहुंच गया पुलिस थाने, फिर...
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • एक व्यक्ति ने अपने रुमाल के खोने की शिकायत पुलिस को दी
  • उनका मानना है कि रूमाल का कोई व्यक्ति दुरुपयोग कर सकता है
  • पुलिस थाने में अपना रुमाल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई
नागपुर:

रूमाल को आमतौर पर साधारण वस्तु माना जाता है, लेकिन नागपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी इसी चीज के खोने की शिकायत पुलिस को दी है. उनका मानना है कि रूमाल का कोई व्यक्ति दुरुपयोग कर सकता है. नागपुर के मनीष नगर क्षेत्र के निवासी हर्षवर्धन जिथे ने सोमवार को सदर पुलिस थाने में अपना रुमाल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रेलवे के पूर्व कर्मचारी हैं और सोमवार को मध्य रेलवे के मंडल प्रबंधक के कार्यालय में अपने पूर्व सहकर्मियों से मिलने गए थे. 

तीसरी मंजिल से गिर रही थी बच्ची, लोगों ने ऐसे बचाया कि सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ, देखें VIDEO

उन्होंने बताया कि कार्यालय छोड़ते समय जिथे ने ध्यान दिया कि उनका रुमाल उनके पास नहीं था. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि रुमाल चोरी हो गया और कोई उसका दुरुपयोग कर सकता है. अधिकारी ने कहा, 'जब तक हमने उनकी अर्जी स्वीकार नहीं की वह (जिथे) पुलिस थाना छोड़ने को राजी नहीं हुए.' पुलिस ने अर्जी स्वीकार कर ली है, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया है. 


VIDEO: प्याज से भरा ट्रक रास्ते से हुआ चोरी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur Police, Handkerchief Theft, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com