मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के इंदौर में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Comedian Munawar Faruqui) को गिरफ्तार किए जाने के मामले के बीच कुछ लोगों द्वारा उसके की पिटाई करने का मामला भी समाने आया है. हिन्द रक्षक संगठन के लोगों द्वारा कॉमेडियन पर आरोप गया है कि उसने देश के गृह मंत्री अमित शाह और गोधरा कांड पर भद्दा मजाक कर उनका अपमान किया है. संगठन ने फारूकी ने हिन्दू देवी-देवताओं पर भी मजाक कर लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है.
आज इस मामले में गिरफ्तार किए गए फारूकी के दोस्त सदाकत को जब कोर्ट में पेश किया गया था उस वक्त कोर्ट परिसर में पुलिस की मौजूदगी में ही एक शख्स ने सदाकत को मुनव्वर समझकर पीट दिया. पुलिस सदाकत को मोटरसाइकिल पर बैठकर ले जा रही थी. तभी एक शख्स आया और गालियां देते हुए सदाकत को पीटने लगा. दरअसल ये शख्स सदाकत को मुनव्वर समझ रहा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- स्टैंड अप कॉमेडियन ने अमित शाह, गोधरा कांड पर किया मजाक, हिन्द रक्षक दल घसीट लाया थाने
आपको बता दें कि मुनव्वर का केस शहर के 56 दुकान क्षेत्र के मुनरो कैफे से जुड़ा है, जहां स्टैंड अप कॉमेडियन के कार्यक्रम का हिंद रक्षक संगठन ने विरोध करते हुए कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और आयोजक को तुकोगंज थाने पहुंचा दिया.
हिन्दू देवी देवताओं का कथित तौर पर मज़ाक उड़ाने के आरोप में स्टैंड अप कमेडियन प्रियम प्रखर,मुनव्वर के खिलाफ मामला दर्ज, इंदौर के तुकोगंज में मामला दर्ज, @bjp4mp विधायक @GaurMalini के बेटे एकलव्य गौड़ पर मारपीट का भी आरोप @ndtv @ndtvindia @GargiRawat @riteshmishraht @kunalkamra88 pic.twitter.com/HQiL1624as
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) January 2, 2021
हिंद रक्षक संगठन का आरोप है कि मुनव्वर फारुकी सीरियल ऑफेंडर हैं जो पहले भी अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना चुका है. साथ ही गोधरा कांड में मारे गए कारसेवकों के बारे में भी टिप्पणी कर चुका है. इस मामले में उसने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का नाम भी घसीटा है.
संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ ने कहा, "हमें जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी लगी, हमने इसके कार्यक्रम के टिकट खरीदे और उस कार्यक्रम में बैठकर जब उसे सुना तो पाया कि देवी देवताओं और केंद्रीय मंत्री को लेकर वैसे ही मज़ाक कर रहा है, जो पहले भी शो में कर चुका है."
गौड़ ने बताया कि पहले हमने उसके कार्यक्रम का वीडियो बनाया, फिर उसे पकड़कर थाने ले आए. हिन्द रक्षक संगठन ने कार्यक्रम का वीडियो पुलिस को सौंपा है और उसके आधार पर फारुकी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की है.
वहीं क्षेत्रीय सीएसपी के मुताबिक मुनरो कैफे के मालिक मुक्ता जैन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी. साथ ही इस कार्यक्रम में 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी मौजूद थे. देवी देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी के आरोपों की जांच पुलिस करवा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं