- दिल्ली के विजय चौक पर सेवा तीर्थ के सामने दो कारों के बीच टक्कर हुई जिसमें एक गाड़ी पलट गई
- दुर्घटना में शामिल एक कार सेना की थी जबकि दूसरी कार पर कांग्रेस भारत सरकार लिखा हुआ था
- टक्कर के बाद कार पलट गई, हालांकि इसमें कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है
राजधानी दिल्ली का हाई सिक्योरिटी इलाका विजय चौक पर 'सेवा तीर्थ' के सामने बड़ी दुर्घटना हुई है. यहां दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक गाड़ी पलट गई. इसमें से एक गाड़ी आर्मी की है, तो वहीं दूसरी गाड़ी पर कांग्रेस भारत सरकार लिखा हुआ है.
आर्मी की कार की टक्कर के बाद दूसरी कार मौके पर पलट गई.
विजय चौक पर सेवा तीर्थ के सामने दो गाड़ियों की टक्कर में एक कार पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब आर्मी की एक गाड़ी और कांग्रेस भारत सरकार लिखी इनोवा कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि इनोवा कार पलटकर सड़क पर उलट गई#SevaTeerth pic.twitter.com/DmqpRFNvRa
— NDTV India (@ndtvindia) February 13, 2026
गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. इनोवा कार के ड्राइवर ने कहा कि मैं हॉर्न देता रहा, लेकिन दूसरी कार अचानक सामने आ गई और टक्कर हो गई. उसने बताया कि वो अपनी कार में अकेला ही था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं