तमिलनाडु के पल्लडम में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या उसके ही भाई ने कर दी. छात्रा ने दूसरे समुदाय के युवक से प्यार करती थी. तिरुपुर जिले के परुवाई गांव की रहने वाली विद्या एक प्रतिभाशाली छात्रा थी जो कोयंबटूर सरकारी कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी. वह तीन साल से विजयपुरम, तिरुपुर के रहने वाले वेण्मणि नाम के युवक से प्यार करती थी. हाल ही में, वेण्मणि ने विद्या के परिवार से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन विद्या के माता-पिता ने इसे सिरे से नकार दिया.
एक रहस्यमयी मौत!
30 मई को रविवार के दिन, जब विद्या के माता-पिता मंदिर से लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत पाया. बताया गया कि एक भारी अलमारी उसके सिर पर गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई. लेकिन इस अजीब हादसे की जांच करवाने के बजाय, परिवार ने जल्दबाजी में विद्या का अंतिम संस्कार कर दिया, बिना किसी को बताए और बिना किसी सवाल का जवाब दिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्वॉयफ्रेंड की शंका से सच आया सामने
वेण्मणि को विद्या की अचानक मौत पर संदेह हुआ और उसने कमानायकनपलायम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और फोरेंसिक विशेषज्ञों को विद्या के घर भेजा ताकि सबूत इकट्ठा किए जा सकें. इसी बीच, परुवाई गांव की प्रशासनिक अधिकारी पूंगोडी ने भी इस मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई. जिला अधिकारियों ने विद्या के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.
पोस्टमार्टम से पता चला खौफनाक सच
तिरुपुर जिला सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके नतीजे चौंकाने वाले थे. विद्या के सिर पर गहरे जख्म थे, जो यह साबित करते थे कि यह महज एक हादसा नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी. जैसे-जैसे पुलिस की पूछताछ तेज हुई, सच्चाई बाहर आने लगी. आखिरकार विद्या के भाई सरवनन ने अपराध स्वीकार कर लिया और कबूल किया कि उसने अपनी बहन के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. सरवनन ने यह अपराध सिर्फ इसलिए किया था, क्योंकि विद्या एक दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी. अब इस मामले को ऑनर किलिंग के तौर पर दर्ज कर लिया गया है और विद्या के माता-पिता भी पुलिस जांच के घेरे में हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं