देश के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक सर्दी, बारिश और कोहरे के कहर से जूझना होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने जहां उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है, वहीं पर कई राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा (Dense Fog) छा सकता है. हालांकि दक्षिण भारत के मौसम को लेकर आईएमडी का अनुमान बिलकुल उलट है. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की संभावना है.

तमिलनाडु में 5 दिनों तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के तटीय और डेल्टा जिलों में अवदाब के कारण अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है. यह अवदाब श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से रामनाथपुरम, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची और चेंगलपट्टू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Rainfall Warning : 26th November 2024
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 25, 2024
वर्षा की चेतावनी : 26th नवंबर 2024
Press Release Link (25-11-2024): https://t.co/yOBxb6dPp3#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #TamilNadu #Kerala #AndhraPradesh @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts @tnsdma… pic.twitter.com/mYxMnPLcFb
कुड्डालो, मयिलादुथुराई जिलों और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. साथ ही एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है. विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और समीपवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना अवदाब पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है और नागपट्टिनम और पुडुचेरी के पास बना हुआ है.

पूर्वोत्तर में भी बारिश का अनुमान
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 29 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और पुडुचेरी और 26-27 नवंबर को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
साथ ही 26-27 नवंबर को तटीय तमिलनाडु और पुदुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है. इसके साथ ही 28 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 29 और 30 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
विभाग का अनुमान है कि 26-28 नवंबर के दौरान केरल और माहे में तो 26-29 नवंबर के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 28 और 29 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

सुबह के वक्त आ सकता है घना कोहरा
इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि देश के कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है. विभाग का अनुमान है कि 26 से 30 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं 28-30 नवंबर को पंजाब-हरियाणा तो 28 नवंबर से एक दिसंबर के मध्य उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त घने कोहरे की स्थिति रह सकती है.
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 26-30 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।#imdweatherupdate #visibilityalert #fogalert #densefog #verydensefog #HimachalPradesh@AAI_Official @DGCAIndia @RailMinIndia@NHAI_Official @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia… pic.twitter.com/5GUSWFD80X
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 25, 2024
न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है. साथ ही अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं