CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का सोमवार को शुरू हुआ विरोध मार्च थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभिजीत दीपके को विपक्षी दलों का साथ भी मिल रहा है. मंगलवार को राहुल, अखिलेश, प्रियंका, शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे तमाम नेता जंतर-मंतर पर पहुंचे. राहुल और प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया. वहीं सीजेपी ने साफ किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है. दिल्ली के दूसरे हिस्सों में शामिल होने का कोई आह्वान पार्टी ने नहीं किया है. बता दें कि सीजेपी का ये विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा. बता दें की नीट पेपर लीक के विरोध में सीजेपी सिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है.
CJP PROTEST LIVE UPDATES HERE...
ये भी पढ़ें-सुबह स्पीकर से मिले राहुल, फिर छात्रों का जाना हाल, शाम में धरने पर बैठे... 7 पॉइंट में समझें क्या-क्या हुआ
ये भी पढ़ें-हम छात्रों के गुस्से से कहीं ज्यादा के कर्जदार: राहुल गांधी के धरने पर बोले धर्मेंद्र प्रधान
CJP Protest: मनोज जरांगे पाटील जंतर मंतर पहुंचे
मराठा आरक्षण के नेता मनोज जरांगे पाटील सीजेपी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने जंतर मंतर पहुंचे.

Delhi Protest: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है. सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों को अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है. इसमें ज्यादातर ब्लू लाइन के स्टेशन हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पिटाई का मुद्दा आज सुप्रीम कोर्ट में उठा. हालांकि CJI ने मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए. जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. हालांकि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है. Rajiv Chowk, Janpath, Patel Chowk and Central Secretariat stations closed due to security reasons: Delhi Metro Rail Corporation pic.twitter.com/V0FKEkgFaR दिल्ली में मंगलवार को अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद आज लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं. समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव और डिंपल यादव के समर्थन में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह ने मंगलवार रात मेदांता अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की. करीब एक घंटे तक चली मुलाकात में मंत्रियों ने कहा कि सरकार संसद में इस पर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए कदम उठा रही है. TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने छात्रों के विरोध और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कहा कि हम इसका समर्थन करेंगे. अगर आप छात्रों की नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे? #WATCH दिल्ली: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने छात्रों के विरोध और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर टीएमसी के समर्थन पर कहा, "हम इसका समर्थन करेंगे। नरेंद्र मोदी ने जो किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर आप छात्रों की नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे? pic.twitter.com/ktx2pzx2L9 लखनऊ में बीजेपी आज दोपहर 1 बजे कांग्रेस दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता वीवीआईपी गेस्ट पर इकट्ठे होकर कांग्रेस दफ्तर की तरफ मार्च करेंगे. दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह से ही छात्र मजबूती से डटे हुए हैं. VIDEO | Delhi: Morning visuals from Jantar Mantar. सोनम वांगचुक का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा. हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के बाद उनको सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की. सीजेपी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है. दिल्ली के अन्य हिस्सों में एकत्र होने का कोई आह्वान नहीं किया गया है. दिल्ली में संसद भवन के पास रफी मार्ग समेत कई सड़कों पर बुधवार सुबह से ही भारी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि स्थिति काबू में रहे. #WATCH | दिल्ली: रफी मार्ग समेत संसद भवन के पास कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग लगाई गई है। pic.twitter.com/GFNbd4gRiG राहुल, प्रियंका समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने पीएम आवास के बाहर जमकर बवाल काटा. जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया गया था. Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the worldJantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस एक्शन के खिलाफ तुरंत सुनवाई से किया इनकार
Delhi Protest: दिल्ली के ये चार मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद
लखनऊ में लगे अखिलेश और डिंपल के समर्थन में होर्डिंग और बैनर

Delhi Protest: जेपी नड्डा ने कल रात मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से की मुलाकात
छात्रों के विरोध को हमारा समर्थन-TMC सांसद कल्याण बनर्जी
लखनऊ में बीजेपी आज कांग्रेस दफ्तर पर करेगी धरना प्रदर्शन
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्र डटे, बीमारी की हालत में भी धरना जारी
In a dramatic turn of events, opposition leaders, including Congress's Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and Samajwadi Party's (SP) Akhilesh Yadav, were forcibly removed by police on Tuesday after they staged a dharna outside… pic.twitter.com/IBIEwdskn6जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह कैसे हैं हालात, देखें

Delhi Protest: सोनम वांगचुक का अनशन जारी
Jantar Mantar Protest: राहुल गांधी ने की 5 मांगें क्या हैं?
Delhi Protest: मंगलवार को क्या-क्या हुआ?
CJP Protest: हमने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया-सीजेपी
Delhi Protest: संसद भवन के पास सुबह से ही भारी बैरिकेडिंग
Jantar Mantar Protest: सीजेपी को मिल रहा विपक्षी नेताओं का साथ