उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ सीएम आवास पर एक अहम बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था पर चर्चा हो रही है. प्रधानमंत्री की अपील के बाद यूपी की योगी सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है. हाल ही में PM मोदी ने वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया. माना जा रहा है कि सरकार राज्य में वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेस लागू कर सकती है.
सीएम आवास पर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है.
पीएम मोदी ने की थी अपील
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य सरकार नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है. बैठक में विशेष रूप से प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारियों पर चर्चा हो रही है.
इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियों, दिशा-निर्देशों और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. अधिकारियों को संभावित व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं