आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक बयान देते हुए कहा कि "राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता. राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एकजुट होंगे. 'बटेंगे तो कटेंगे'... बांग्लादेश में क्या हो रहा है. वो गलतियां यहां नहीं दोहराई जानी चाहिए... 'एक रहेंगे तो नेक रहेंगे'....". यूपी के सीएम के बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं. इसी बयान के बीच हम आज उनके पुराने कुछ बयान पर नजर डालते हैं, जिनको लेकर वो काफी सुर्खियों में रहे थे. सीएम योगी ने अपने इन बयानों के जरिए विपक्ष पर जमकर हमला बोला था.
योगी आदित्यनाथ के 8 बड़े बयान
1.हिंदू भारत की सुरक्षा, एकता, एकाग्रता की गारंटी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि हिंदू कोई जाति, मत और मजहब नहीं है. यह किसी संकीर्ण दायरे का माध्यम नहीं है. यह भारत की सुरक्षा, एकता और एकाग्रता की गारंटी है. याद रखना जब तक भारत का मूल सनातन हिंदू समाज मजबूत है, भारत की एकता और अखंडता को दुनिया की कोई ताकत चुनौती नहीं दे सकती. जिस दिन यह एकता खंडित होगी, उस दिन भारत को फिरके-फिरके में बांटने की विदेशी साजिशें सफल होती दिखाई देंगी. हमें इन साजिशों को सफल नहीं होने देना है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2."माफिया पिछली सरकारों द्वारा पाले गए जीव"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया को लेकर एक बार कहा था कि अंबेडकरनगर में जमीन पर कब्जा करते थे, पर आज कोई माफिया किसी जमीन पर कब्जा या बेटी के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा, क्योंकि उसे मालूम है कि ऐसा करने वाले सजा से बच नहीं पायेंगे . माफिया पिछली सरकारों द्वारा पाले गए जीव थे, जो उन नेताओं की आजीविका के माध्यम बनते थे. हमने कहा कि गरीबों के जीने के अधिकार को छीनने वालों से जीने का अधिकार छीन लिया जाएगा.''
3. "नफरत की फसल काटने वालों..."
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर निशाना साधा हुआ कहा था कि नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए बंजर हो गई है.
4. "यूपी में अब माफ़िया डरा नहीं सकते"
अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद CM योगी ने बयान देते हुए कहा था कि यूपी में अब माफ़िया डरा नहीं सकते. उन्होंने कहा कि पहले यूपी में कानून व्यवस्था खराब थी. आज यूपी में कानून का राज है.
5."मैं माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा"
पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा में अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा था, "क्या यह सच नहीं है कि अतीक अहमद, जिस पर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है, समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया का हिस्सा है, और हमने केवल उसकी कमर तोड़ने का काम किया है? और मैं आज इस सदन से कह रहा हूं, मैं इस माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा."
6. "तालिबानी मानसिकता"
समाजवादी पार्टी प्रमुख के जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से करने पर सीएम योगी ने कहा था कि यह तालिबानी मानसिकता है जो बंटवारे में भरोसा रखती है. सरदार पटेल ने देश को एकजुट किया. वर्तमान में, पीएम (प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी) के नेतृत्व में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को हासिल करने का काम चल रहा है.'
7."पाकिस्तान की तारीफ करने वाले बैग पैक करें"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि जो लोग पाकिस्तान की तारीफ करते हैं, उन्हें 4 जून तक अपना बैग पैक कर लेना चाहिए. ऐसे लोगों को भारत पर बोझ बनना बंद कर देना चाहिए.
8."पाकिस्तान का भारत में होगा विलय"
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या फिर हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं