विज्ञापन

ममता बनर्जी की महिलाओं से अपील, वोटिंग से एक दिन पहले बना लें खाना; बीजेपी का पलटवार

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने महिलाओं से मतदान से लेकर काउंटिंग तक ईवीएम की सुरक्षा की अपील की है. उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया, जबकि ममता ने लक्ष्मीर भंडार योजना और अमित शाह के आरोपों को लेकर भी तीखा हमला बोला.

ममता बनर्जी की महिलाओं से अपील, वोटिंग से एक दिन पहले बना लें खाना; बीजेपी का पलटवार
सीएम ममता बनर्जी
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं से ईवीएम मशीनों की सुरक्षा स्वयं करने की अपील की है
  • ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाएं मतदान और काउंटिंग के दिन एक दिन पहले खाना बनाकर रख लें
  • बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पाल ने ममता बनर्जी पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा न करने का आरोप लगाया है

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं से खास अपील की है कि मतदान से लेकर काउंटिंग तक ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं को खुद ही उठानी होगी. मुख्यमंत्री ने महिलाओं से यह भी कहा कि वे एक दिन पहले ही खाना बनाकर रखें ताकि पूरे दिन ईवीएम की निगरानी कर सकें. वहीं, मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पाल ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी 15 वर्षों में राज्य की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाईं और अब उनसे ईवीएम की सुरक्षा की बात कर रही हैं.

‘लक्ष्मीर भंडार' बंद होने का दावा

सीएम ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मीर भंडार' योजना बंद कर देगी. बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें पैर में लगी चोट के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी पर भी कड़ा एतराज जताया. एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक ‘‘आरोपपत्र'' जारी करते हुए शाह ने सत्तारूढ़ पार्टी की अध्यक्ष पर ‘‘हमेशा पीड़ित कार्ड की राजनीति करने'' का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें : बंंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को उतारा

चोट को लेकर दिया ये बयान

शाह ने कहा था, ‘‘कभी वह अपनी चोट के बारे में बात करती हैं; कभी वह निर्वाचन आयोग को गाली देती हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग अब उनकी 'पीड़ित कार्ड' वाली राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं.'' पुरुलिया जिले के मानबाजार में अपनी पार्टी की उम्मीदवार संध्या रानी टुडू के लिए प्रचार करते हुए रविवार को बनर्जी ने कहा, ‘‘वे कह रहे हैं कि मैं चुनाव के दौरान पट्टी बांधकर घूमती हूं. मैं कई बार मौत के मुंह से वापस लौटी हूं. जाकर डॉक्टर की रिपोर्ट देख लीजिए.''

ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी इमोशनल कनेक्ट तो अभिषेक का आंकड़ों पर फोकस; बंगाल में 'ट्विन-ट्रैक कैंपेन' से TMC को होगा फायदा?

शाह के आरोपपत्र पर तीखा हमला

उन्होंने बीजेपी पर अपना हमला तेज करते हुए कहा, ‘‘क्या आपने 2021 के चुनावों के दौरान जानबूझकर मेरे पैर में चोट पहुंचाई थी? मैंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था.  शाह द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ 'आरोपपत्र' के बारे में बनर्जी ने कहा, ‘‘कल दिल्ली से एक बड़े नेता आए और उन्होंने तृणमूल के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया.'' बनर्जी ने शाह के खिलाफ लगे कई पुराने आरोपों को गिनाते हुए कहा, ‘‘आप कौन होते हैं आरोप पत्र जारी करने वाले? आपके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होना चाहिए.''

(भाषा इनपुट्स के साथ)

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Westbengalassemblyelection2026, Mamata Banerjee Statement, West Bengal Election, EVM Security, Appeal To Women Voters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com