गुजरात दौरे से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उन्हें कार्यक्रम करने से रोकने का आरोप लगाया है. केजरीवाल 20 सितंबर को गुजरात के वडोदरा दौरे पर हैं. उन्होंने कहा, " इस तरह विरोधी पक्षों को कार्यक्रम करने से रोकना ठीक नहीं. आप अपने कार्यक्रम कीजिए, बाक़ी सभी पार्टियों को अपने कार्यक्रम करने दीजिए. हार जीत तो लगी रहती है. इस तरह लोगों को धमकाना सही नहीं है."
गुजरात के AAP नेता ईशुदान गढ़वी ने आरोप लगाया, " गुजरात में अब तक टीवी मीडिया को धमका कर हमारे प्रवक्ताओं को डिबेट से रोक रही भ्रष्ट बीजेपी ने अब केजरीवाल का वडोदरा में कार्यक्रम ना हो इसलिए १३ से ज्यादा सभास्थल मालिकों को जगह न देने के लिए धमका कर बुकिंग कैंसिल करवाई है. केजरीवाल की लोकप्रियता से डरी हुई बीजेपी अब बौखला गई है."
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया था कि वे भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आम आदमी पार्टी (आप) को ‘‘कुचलने'' की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें गुजरात चुनाव में हार का डर है.
‘आप' के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को मोदी सरकार भ्रष्टाचार के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है क्योंकि बीजेपी ‘‘गुजरात में ‘आप' की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है.''
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप' वही ‘‘पुराना नाटक'' कर रही है जो वह प्रत्येक चुनाव से पहले करती है.
यह भी पढ़ें -
-- हिजाब मामला : याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- औरंगजेब गलत था, क्या हम उसके जैसा ही बनना चाहते हैं?
-- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ट्रांसफर याचिका पर SC ने विचार करने से किया इनकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं