पंजाब (Punjab CM) के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही प्राइवेट विमान से यात्रा पर घिरे चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) ने अब सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि अगर एक गरीब आदमी जेट विमान में उड़ान भरता है तो इसमें समस्या क्या है. हालांकि उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया कि विमान का बिल सरकार भरेगी या स्वयं भुगतान करेंगे. चरणजीत सिंह चन्नी, सिद्धू दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली गए थे, जिसे बाद अकाली दल ने निशाना साधते हुए कहा था कि आम जनता प्राइवेट जेट से नहीं चलती. चंडीगढ़ से दिल्ली के चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी और अकाली दल के नेता ने कहा था कि कांग्रेस अपनी शाही आदतों को नहीं छोड़ पा रही है. दरअसल, चन्नी ने शपथ लेने के बाद कहा था कि ये आम आदमी की सरकार है. चन्नी इस फ्लाइट में दो उप मुख्यमंत्री और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को साथ लेकर आए थे. बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ये फोटो शेयर की थी.
सूत्रों के मुताबिक- पंजाब सरकार के नए मंत्रियों के नामों पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए मुख्यमंत्री चन्नी, उपमुख्यमंत्री और नवजोत सिंह सिद्धू ने चार्टर्ड विमान से उड़ान भरी थी. पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी प्राइवेट विमान में कांग्रेस के नेताओं के दौरे की आलोचना की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अकाली दल की ओर से प्रतिक्रिया दी गई कि वो कहते हैं कि आम आदमी के साथ खड़े हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ से दिल्ली तक महज 250 किलोमीटर दूरी के लिए निजी विमान का इस्तेमाल करते हैं. क्या कोई सामान्य उड़ान या कार नहीं थी, जिसका इस्तेमाल कर सकें. ये दिखावा गांधी परिवार की दिल्ली दरबार संस्कृति के प्रचार के मकसद से है?
वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कहने से कोई आम आदमी नहीं हो जाता, उसके काम ही उसके व्यक्तित्व की सच्चाई सामने लाते हैं.चन्नी, सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा के असली चेहरे, जो एक दिन पहले खुद को आम आदमी बता रहे थे अब बेनकाब हो गए हैं. इससे एक दिन पहले विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए थे। चन्नी ने जालंधर में संवाददाताओं से कहा, “अगर कोई गरीब का बेटा जेट विमान से जाता है तो इसमें समस्या क्या है?”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं