विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

दिल्ली में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन का प्लान, CM अरविंद केजरीवाल ने दी पूरी डिटेल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कोरोनावायरस वैक्सीनेशन (Covid 19 Vaccination) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केजरीवाल ने कहा, 'पहले दिन 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी.'

Also Read in
16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. (फाइल फोटो)
  • दिल्ली में 81 जगहों पर होगा वैक्सीनेशन
  • हफ्ते में सिर्फ 4 दिन होगा टीकाकरण
  • 2,40,000 हेल्थ केयर वर्कर्स रजिस्टर
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कोरोनावायरस वैक्सीनेशन (Covid 19 Vaccination) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केजरीवाल ने कहा, 'पहले दिन 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी. एक जगह पर रोजाना 100 लोगों को वैक्सीन लगेगी. रोजाना 8,100 लोगों को शुरुआत में हर रोज टीका लगेगा. हफ्ते में 4 दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) वैक्सीन लगाई जाएगी. टीकाकरण केंद्रों को 81 से बढ़ाकर कुछ दिन में 175 कर देंगे और उसके बाद 1000 कर देंगे. केंद्र सरकार से अभी तक 2,74,000 वैक्सीन मिली हैं. दिल्ली की जनता के टीकाकरण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से तैयार है.'

CM अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'एक व्यक्ति को दो डोज लगेंगी. केंद्र सरकार टूट-फूट और वेस्टेज को ध्यान में रखते हुए 10 फीसदी एक्स्ट्रा डोज दे रही है. तो अभी जो डोज मिली हैं, वो 1,20,000 स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त हैं. दिल्ली में 2,40,000 हेल्थ केयर वर्कर्स रजिस्टर हुए हैं. हम उम्मीद करते हैं कि बाकी की वैक्सीन भी हमें जल्द मिल जाएंगी. हफ्ते में चार दिन (वैक्सीन लगाए जाने वाले दिन) छोड़कर बाकी दिन अन्य बीमारियों की वैक्सीन लगेगी और हम नहीं चाहते कि इस वैक्सीन की वजह से अन्य बीमारियों के लोग परेशान हों.'

कोरोना वैक्‍सीन मुफ्त में उपलब्‍ध कराए केंद्र, नहीं तो दिल्‍ली वालों को हम मुफ्त में मुहैया कराएंगे : CM केजरीवाल

गौरतलब है कि वैक्सीनेशन के पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. दिल्ली में 6 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं. 42 लाख 50 वर्ष से अधिक या 50 से नीचे गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग हैं. 2.64 लाख वैक्सीन स्टॉक की जा सकती हैं. टीका लगाने के लिए लाभार्थी को 24 घंटे पहले SMS से सूचित किया जाएगा. लाभार्थी के पास COVISHIELD और COVAXIN में से मनपसंद वैक्सीन चुनने का विकल्प नहीं होगा.

किसान कानून पर ममता सरकार के मंत्री ने जाम किया हाइवे, दूसरे रास्ते ले जाई गई वैक्सीन वैन : सूत्र

बताते चलें कि भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) को हराने के लिए अंतिम लड़ाई के तौर पर वैक्सीनेशन (Vaccination in India) प्रक्रिया 16 जनवरी (शनिवार) से शुरू हो रही है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल (VK Paul) ने NDTV से बातचीत में इसकी जानकारी दी. वीके पॉल ने कहा, 'पीएम मोदी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसके विवरण पर काम किया जा रहा है.'

VIDEO: वैक्सीन पर सियासत तेज, सपा के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने जताया संदेह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Arvind Kejriwal, Covid 19 Vaccination In Delhi, Coronavirus Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com