विज्ञापन

UP में परीक्षा से ठीक पहले 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी वहीं बिहार में परीक्षा छूटने पर छात्रा ने दे दी जान

बिहार में 10 मिनट की देरी से मैट्रिक परीक्षा छूटने पर एक छात्रा ने चलती ट्रेन से कूदकर जान दे दी. दूसरी ओर यूपी में 12 की परीक्षा शुरू होने से पहले एक छात्रा ने एग्जाम प्रेशर के तनाव में जान दे दी.

UP में परीक्षा से ठीक पहले 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी वहीं बिहार में परीक्षा छूटने पर छात्रा ने दे दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में इंटरमीडिएट की छात्रा लक्ष्मी सेन ने परीक्षा तनाव के कारण आत्महत्या की.
  • लक्ष्मी सेन का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
  • बिहार के पटना में मैट्रिक परीक्षा में दस मिनट देरी से पहुंचने पर छात्रा को प्रवेश नहीं मिला, जिससे वह आहत हुई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सुल्तानपुर/पटना:

उत्तर प्रदेश और बिहार में इन दिनों परीक्षाओं का दौर चल रहा है. बिहार की मैट्रिक तो UP में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है. दोनों पड़ोसी राज्यों में चल रही परीक्षा के बीच पटना और सुलतानपुर से खुदकुशी को दो ऐसी घटनाएं सामने आई, जो चर्चा में बनी है. यूपी में बुधवार से शुरू हो रही 12वीं की परीक्षा से पहले मंगलवार रात एक छात्रा ने एग्जाम प्रेशर में जान दे दी तो दूसरी ओर बिहार में 10 मिनट से परीक्षा छूटने पर मैट्रिक की एक छात्रा चलती ट्रेन से छलांग लगाकर जान दे दी. 

यूपी के सुलतानपुर में 12वीं की छात्रा ने दी जान

दरअसल उत्तर प्रदेश में बुधवार 18 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई है. लेकिन इस परीक्षा के शुरू होने से पहले मंगलवार रात एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. यह घटना यूपी के सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र की है. जहां इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने कथित रूप से परीक्षा के तनाव के कारण आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. 

अयोध्या गायत्री विद्या मंदिर की छात्रा ने दी जान

यूपी की यह घटना रामपुर बाबुआन गांव की है, जहां छात्रा का शव घर में फंदे से लटकता मिला. पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान जग नारायण यादव की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सेन के रूप में हुई है. वह अयोध्या जिला स्थित गायत्री विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी. परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से परीक्षा को लेकर तनाव में थी.

कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

मंगलवार रात लक्ष्मी पढ़ाई करने की बात कहकर अपने कमरे में गई थी. जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा खोला. अंदर लक्ष्मी का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. क्षेत्राधिकारी (बल्दीराय) आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पटना में 10 मिनट की देरी, इंट्री नहीं मिली, छात्रा ने दी जान

दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में मैट्रिक की परीक्षा में देर से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिलने से आहत एक छात्रा ने चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महाराजचक गांव की है. मृतका की पहचान मसौढ़ी के खरजमा गांव निवासी मंटू यादव की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि कोमल मैट्रिक की परीक्षार्थी थी और मंगलवार को बरनी स्थित परीक्षा केंद्र पर उसकी परीक्षा थी. 

वह परीक्षा देने के लिए सोमवार को ही अपने रिश्तेदार के गांव महाराजचक चली गई थी. परीक्षा केंद्र वहां से करीब 6 किलोमीटर दूर बरनी में था. जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे तक रिपोर्टिंग का समय निर्धारित था, लेकिन कोमल 9:10 बजे पहुंची. ऐसे में प्रवेश बंद कर दिया गया. 

सर, प्लीज गेट खोल दीजिए, मेरे करियर का सवाल है...

परीक्षा केंद्र पहुंचने पर गेट बंद मिला तो कोमल गेट खटखटाने लगी. वह बार-बार निवेदन कर रही थी, सर प्लीज गेट खोल दीजिए, परीक्षा 9:30 बजे शुरू होगी. मैं सिर्फ दस मिनट लेट हूं, अभी 20 मिनट बाकी हैं, मेरा करियर का सवाल है. लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो वह निराश होकर घर लौट आई. 


यह भी पढे़ं - सर, प्लीज गेट खोल दीजिए... 10 मिनट की देरी से छूटी मैट्रिक परीक्षा, ट्रेन से कूदकर छात्रा ने दे दी जान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com