विज्ञापन

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, अब बड़ा सवाल; क्या CJP का रुख भी पड़ेगा नरम? सरकार से बातचीत आज

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा. सरकार ने बातचीत का हमारा अनुरोध मान लिया, इससे हम बहुत खुश हैं.

CJP-JP Nadda Talks: सीजेपी डेलिगेशन आज जेपी नड्डा से करेगा मुलाकात. (फाइल फोटो)
  • कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत होने जा रही है
  • CJP का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे जेपी नड्डा से मुलाकात करेगा
  • CJP और जेपी नड्डा की बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी
नई दिल्ली:

सोनम वांगचुक की 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म हो चुकी है. ये एक बड़ी सफलता है. सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया. अब बड़ा सवाल ये है कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ सोनम के ये बड़ा फैसला लिया तो क्या सीजेपी का रुख भी नरम होगा. शुक्रवार दोपहर सरकार से सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत होने वाली है. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बातचीत के बाद क्या सीजेपी अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर देगा. हालांकि अभिजीत दीपके ने कहा था कि मांगें पूरी होने तक उनका विरोध जारी करेगा. सरकार संग बातचीत में किन मांगों पर सहमति बनती है, ये तो बातचीत के बाद ही पता चलेगा.

दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत के लिए शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे CJP का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा. इस दौरान सीजेपी डेलिगेशन अपनी चार मांगें सरकार के सामने रखेगी. केंद्र सरकार NEET पेपर लीक मामले पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच एक न्यूट्रल जगह पर बातचीत के लिए सहमत हो गई है.

सरकार हमसे न्यूट्रल जगह पर मिलने के लिए सहमत

CJP ने कहा कि सरकार ने सरकारी दफ्तरों के बाहर बातचीत करने की उसकी मांग मान ली है. यह बैठक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी. CJP प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा कि सरकार हमसे न्यूट्रल जगह पर मिलने के लिए सहमत हो गई है. हम उनके सामने अपनी वे मांगें रखेंगे, जिन पर हम पहले दिन से कायम हैं. ये मांगें हैं- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी FIR हटाई जाएं और उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो जिन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा. सरकार ने बातचीत का हमारा अनुरोध मान लिया, इससे हम बहुत खुश हैं. बातचीत न्यूट्रल जगह पर होनी चाहिए. हमने बातचीत के लिए कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना है.

क्या हैं सीजेपी की मांगें?

बता दें कि सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है और NEET पेपर लीक विवाद को संभालने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रही है. मंत्री के इस्तीफे के साथ ही पार्टी ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए देश की शिक्षा और परीक्षा सिस्टम में बदलाव की भी मांग की है.

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा
  • निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी FIR हटाई जाएं
  • छात्रों से बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो

बता दें कि सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत ऐसे समय में होने जा रही है, जब एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने पेपर लीक के मामलों में सख्त प्रावधान और कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले कानून लाए जाने की बात कही. 

सोनम वांगचुक ने खत्म की 26 दिन की भूख हड़ताल

बता दें कि सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात 26 दिन का अनशन खत्म कर दिया.  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मेदांता अस्पताल में सोनम ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था. 

प्रस्तावित वार्ता ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मामलों में अधिक सख्त प्रावधानों और कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला व्यापक कानून लाने की तैयारी कर रही है. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, “पेपर लीक के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई कैबिनेट में आने वाली है.

प्रस्तावित विधेयक पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होने की संभावना है, जिसके बाद इसे अगले सप्ताह संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- रात 11.04 से 12.32 तक…88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Cjp Jp Nadda Meeting Inside Story, Saurabh Das, CJP Abhijeet Dipke, CJP Delhi Protest Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com