विज्ञापन

दिल्ली से निकलेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 12 घंटे में 1386 KM, सोहना, रतलाम से सूरत-मुंबई तक 20 शहरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Delhi-Mumbai Expressway:दिल्ली से मुंबई का 1386 किलोमीटर का सफर अब 12 घंटे में पूरा होगा. 'दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे' पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी.

दिल्ली से निकलेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 12 घंटे में 1386 KM, सोहना, रतलाम से सूरत-मुंबई तक 20 शहरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी
दिल्ली-मुंबई देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा हाईवे है. जिसे आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है.
  • दिल्ली-मुंबई के बीच का 1386 किलोमीटर का सफर महज 12 घंटे में पूरा हो जाएगा.
  • 8 लेन के इस एक्सप्रेसवे पर 120 की स्पीड से गाड़ियां दौडे़गी. जिससे सफर आसान होगा.

'दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे' भारत का सबसे बड़ा हाईवे है. जिसके पूरा होते ही दिल्ली-मुंबई के बीच का 1386 किलोमीटर का लंबा सफर 12 घंटे में पूरा होगा. यह एक्सप्रेसवे देश के 6 बड़े राज्य दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा. इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात यह है कि इस पर 120 की रफ्तार से गाड़ियां फर्राटे भरती हुई दिल्ली से मुंबई के बीच का सफर महज 12 घंटे में पूरा करेगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी और आना-जाना आसान होगा. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को इसका उद्घाटन कर सकते हैं. एक्सप्रेसवे का डीएनडी वाला हिस्सा बनकर तैयार हो गया है. एनएचएआई की तरफ से हाईवे पर तेजी से काम किया जा रहा है. 

कैसा रहेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का रूट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के 6 बड़े राज्यों को आपस में जोड़ेगा. जिसका रूट दिल्ली से शुरू होगा और दिल्ली में इसका सफर कुल 12 किलोमीटर का ही रहेगा. इसके बाद यह सफर आगे की तरफ तय होगा. 

  • हरियाणा में सोहना, नूंह होते हुए कुल 129 किलोमीटर का सफर तय होगा.
  • राजस्थान में दौसा, सवाई माधोपुर और कोटा जिले से गुजरते हुए 373 किलोमीटर का सफर होगा. 
  • मध्य प्रदेश में रतलाम, झाबुआ जिले को कवर करते हुए यह 244 किलोमीटर का सफर तय करेगा. 
  • गुजरात में वडोदरा, सूरत और भरूच जिले को कवर करते हुए कुल 426 किलोमीटर का सफर होगा. 
  • महाराष्ट्र में ठाणे को कवर करते हुए 171 किलोमीटर का सफर करते हुए मुंबई तक पहुंचेगा. 

24 घंटे का सफर 12 घंटे में होगा पूरा 

दिल्ली से मुंबई के बीच का सफर अब तक 24 घंटे में पूरा होता था, लेकिन नया हाईवे तैयार होने के बाद यात्रा का समय घटकर 12 घंटे हो जाएगा. ऐसे में यात्रियों के लिए सालाना करोड़ों लीटर ईंधन की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी होगी. इसके अलावा दिल्ली से मुंबई के बीच माल ढुलाई सस्ती होगी और सप्लाई भी तेज होगी. जिसका फायदा व्यापारियों को मिलेगी. राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के औद्योगिक इलाकों को भी इसका फायदा होगा. 

ये भी पढ़ेंः  दिल्ली मेट्रो का महा विस्तार : 16 नए रूट, 217 KM में बनेंगे 123 स्टेशन, जोरबाग, नरेला-नजफगढ़-रोहिणी से मयूर विहार तक विस्तार, देखें स्टेशन लिस्ट 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की खास बातें 

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1 हजार 386 किलोमीटर होगी. 
  • वर्तमान में यह हाईवे 8 लेन का होगा, लेकिन भविष्य में इसे 12-लेन तक विस्तार किया जाएगा.
  • दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी 12 घंटे में पूरी होगी. पहले इसे पूरा करने में 24 घंटे का समय लगता था. 
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहेगी. 
  • यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के साथ हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगा. 

ग्रीन और डिजिटल हाइवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह से ग्रीन और डिजिटल होगा. जहां बिजली की जरूरतें पूरी करने के लिए हाईवे पर बड़े पैमाने पर सोलर पैनल लगाए गए हैं. इसके अलावा हाईवे पर सुरक्षा की निगरानी के लिए ऑटोमेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. इन कैमरों की खासियत यह भी है कि यह तेज गति में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखते हैं. यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस हाइवे पर हर कुछ किलोमीटर पर ट्रॉमा सेंटर और एयर एम्बुलेंस के लिए विशेष हेलीपैड तैयार किए गए हैं, यानि यहां सीधे विमान भी उतारा जा सकेगा और यात्रियों को एयरलिफ्ट किया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे: दिल्ली से बंगाल 12 घंटे में, यूपी से बिहार-झारखंड तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

एशिया का पहला 'एनिमल ओवरपास' एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एशिया का पहला 'एनिमल ओवरपास' होगा. क्योंकि यह हाईवे रणथंभौर और मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क से गुजरेगा. ऐसे में वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पांच से ज्यादा एनिमल ओवरपास और अंडरपास यहां बनाए जाएंगे. ऐसा करने वाला यह एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा एक्सप्रेसवे है. इसके अलावा जानवरों को गाड़ियों के शोर से बचाने के लिए स्पेशल साउंड बैरियर भी लगाए गए हैं. ताकि वन्य जीवों को यहां किसी तरह की परेशानी न हो. 

ये हैं भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे 

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, 1386 किलोमीटर (6 राज्यों से गुजरेगा)
  • मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे, समृद्धि महामार्ग, 701 किलोमीटर (महाराष्ट्र)
  • गंगा एक्सप्रेसवे (निर्माणाधीन) 594 किलोमीटर (उत्तर प्रदेश) 
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, 340.8 किलोमीटर (उत्तर प्रदेश)
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, 302 किलोमीटर (उत्तर प्रदेश)

ये भी पढ़ेंः नेपाल तक बन रहा सुपरफास्ट हाइवे, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-Mumbai Expressway, Delhi-Mumbai Expressway Construction, Delhi-Mumbai Expressway Real Estate, Delhi-Mumbai Expressway New Route, Delhi-Mumbai Expressway Inaugurated
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com