विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका, हिरासत में लिए गए

सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जंतर-मंतर पर फिर से कब्जा कर लिया गया है. हम जंतर-मंतर में घुस गए हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है. लेकिन यह हम सभी युवाओं के लिए एक संदेश है. ज्ञानू, अब तुम्हारा खेल खत्म."

  • आज यानी मंगलवार की सुबह सीजेपी नेता सौरव और आशुतोष रांका पुलिस को चकमा देते हुए जंतर-मंतर पहुंच गए.
  • सीजेपी नेताओं ने जंतर-मंतर से पहले बंद किए गए गेट को फांदा और प्रोटेस्ट वाले एरिया में पहुंच गए.
  • 'भारत की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के बीच दिल्ली पुलिस में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर्स एक बार फिर जंतर-मंतर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस बार वे पुलिस को चकमा देते हुए प्रोटेस्ट साइट से पहले बने गेट को फांदते हुए जंतर-मंतर पहुंचे थे. केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डीनोटिफाई किए जाने के एक दिन बाद, बुधवार सुबह 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कुछ वॉलंटियर्स अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की अगुवाई में वहां पहुंचे. सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अचानक किए गए विरोध-प्रदर्शन का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सीजेपी वॉलंटियर्स विरोध करने के लिए जंतर-मंतर तक पहुंचने के लिए लोहे के गेट और पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते हुए दिखाई दिए. वीडियो में सुना जा सकता है कि जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी प्रदर्शनकारी 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे. इतने में पुलिस आई और उन्हें रोकने की कोशिश करने लगी. इस दौरान, झड़प जैसी स्थिति भी बन गई.

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हम कोशिश नहीं कर रहे, जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तिरंगा लिए कॉकरोच आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें | Exclusive: दिल्ली पुलिस और सरकार की 'समझदारी' पर फिदा शशि थरूर, नेहा बोरा को बताया CJP प्रोटेस्ट का मेन फेस

सौरव दास ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "जंतर-मंतर पर फिर से कब्जा कर लिया गया है. हम जंतर-मंतर में घुस गए हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है. लेकिन यह हम सभी युवाओं के लिए एक संदेश है. हम यह कर सकते हैं. ज्ञानू, अब तुम्हारा खेल खत्म."

हाई-सिक्योरिटी जोन में जंतर-मंतर

सेंट्रल दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके में मौजूद जंतर-मंतर कई दशकों से प्रोटेस्ट साइट के तौर पर जाना जाता है. 12 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि अब जंतर-मंतर प्रोटेस्ट वाली जगह नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, राजधानी में विरोध-प्रदर्शन और धरने के लिए तीन नई जगहों को तय किया गया है. विरोध-प्रदर्शन के लिए नोटिफाई की गई जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली में CBD मैदान को शामिल किया गया है.

यह फैसला उस वक्त लिया गया, जब विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ब्लॉक और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने सेंट्रल दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू किया.

यह भी पढ़ें | Live: CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, साथियों के साथ पहुंचे थे जंतर-मंतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, Cockroach Janta Party, Saurav Das, Ashutosh Ranka CJP, Jantar Mantar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com