विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2019

CAA Protest: कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, कहा- बहुसंख्यक भड़के तो बन जाएंगे गोधरा जैसे हालात

कर्नाटक के मेंगलुरु में गुरुवार रात को नागरिकता कानून के विरोध के दौरान पुलिस फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई.

Also Read in
CAA Protest: कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, कहा- बहुसंख्यक भड़के तो बन जाएंगे गोधरा जैसे हालात
रवि ने मंगलुरु के हालात की गोधरा कांड से तुलना की है.
  • येदियुरप्पा सरकार में पर्यटन मंत्री हैं सीटी रवि
  • कांग्रेस नेता यूटी खादेर को दिया जवाब
  • गोधरा जैसे हालात बन जाने की दी धमकी
बेंगलुरु:

नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act)  को लेकर देश के तमाम हिस्सों में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच कर्नाटक के मंत्री ने एक भड़काऊ बयान दिया है. राज्य के पर्यटन मंत्री सीटी रवि (CT Ravi) ने कांग्रेस के नेता यूटी खादेर को गोधरा कांड की याद दिलाते हुए कहा कि बहुसंख्यकों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए अन्यथा गोधरा जैसे हालत बन सकते हैं. सीटी रवि ने कहा, ''यही मानसिकता थी जिसने गोधरा में ट्रेन में आग लगा दी थी. इसी मानसिकता ने कारसेवकों को जिंदा जला दिया था.'' उन्होंने कहा कि किसी तरह प्रतिक्रिया होती है तो हमें गोधरा कांड याद होना चाहिए. रवि का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वे कन्नड़ में बोलते दिख रहे हैं.

रवि ने यूटी खादेर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें उस भूले हुए मामले (गोधरा कांड) को एक बार याद करना चाहिए कि जब लोगों का गुस्सा भड़कता है तो क्या होता है.  रवि ने मंगलुरु के हालात की गोधरा कांड से तुलना की है. 

यूपी में हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 9 हुई, डीजीपी ने की पुष्टि

वहीं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने सीटी राव के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा है. राव ने लिखा, "सीटी रवि द्वारा सबसे अधिक डराने और भड़काने वाली धमकी दी गई. पुलिस को तुरंत उनके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए और उन्हें न हिरासत में लेना चाहिए." राव ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे सीटी रवि का व्यवसाय इस तरह जहर उगलने का नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citizenship Act Protest, Godhra, CT Ravi, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com