विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई, इस राज्य में हुआ बड़ा बदलाव

Karnataka Bilingual Education: इंग्लिश मीडियम की तलाश में लोग प्राइवेट स्कूलों में महंगी फीस देकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन अब कर्नाटक में सरकारी स्कूलों में ही ये सुविधा मिल रही है.

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई, इस राज्य में हुआ बड़ा बदलाव
सरकारी स्कूलों में ही होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई
magnific

सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई भी होने लगे तो पेरेंट्स के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है. कर्नाटक ने ऐसी ही एक पहल की शुरुआत की है, जिसमें राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई का विकल्प भी दिया जाएगा. स्कूलों में कन्नड़ मीडियम की पढ़ाई चलती रहेगी, लेकिन छात्रों और अभिभावकों को इंग्लिश मीडियम चुनने का मौका भी दिया जाएगा. सरकार ने बताया है कि इसका मकसद ग्रामीण इलाकों तक अंग्रेजी शिक्षा को पहुंचाना है. कई लोग इंग्लिश मीडियम की वजह से ही अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजते हैं, ऐसे में उनका ये सपना सरकारी स्कूल में ही पूरा हो जाएगा. 

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री मधु बंगरप्पा ने बताया कि इस योजना को धीरे-धीरे कर्नाटक के सभी 48,527 सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा. फिलहाल कुछ स्कूलों से इसकी शुरुआत हो रही है. इसमें ये भी साफ किया गया है कि कन्नड़-माध्यम की पढ़ाई को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि छात्रों के पास कन्नड़ या अंग्रेजी में से किसी एक को चुनने की आजादी होगी.

इंग्लिश की जानकारी जरूरी

सरकार ने ये बदलाव इसलिए किया है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में प्राइवेट स्कूलों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ा है. सरकारी स्कूलों में एडमिशन कम हो रहे हैं. ज्यादातर लोगों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और आगे भविष्य के लिए बच्चों का अंग्रेजी सीखना काफी जरूरी है. ऐसे में सरकार ने अंग्रेजी को ही सरकारी स्कूलों में लागू करने का फैसला लिया है. 

कितने स्कूलों में लागू है ये सुविधा?

कर्नाटक के इस टू लैंग्वेज लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत 2019-20 में 6,539 स्कूलों से की गई थी. इसके बाद अब ये बढ़कर 12,600 से ज्यादा पहुंच चुका है. इसे तमाम गांवों के स्कूलों तक फैलाने की कोशिश की जा रही है. इससे उन गरीब लोगों को राहत मिलेगी, जो अपने बच्चों को मजबूरी में प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, या फिर जिनके बच्चे ठीक से अंग्रेजी नहीं सीख पाते हैं. 

शिक्षकों को भी किया जा रहा तैयार

इस प्रोग्राम के लिए शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है. पहले ये देखा जा रहा है कि शिक्षकों को अंग्रेजी पढ़ाने में क्या-क्या दिक्कतें होंगीं. इसके लिए शिक्षा विभाग ब्रिटिश काउंसिल जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रहा है. 

यह भी पढ़ें | CBSE की डेटशीट में होगा बदलाव? होली के दिन हैं इन पांच विषयों की परीक्षा

यह भी पढ़ें | MBBS करने के बाद सेना में डायरेक्ट एंट्री का मौका, मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Bilingual Education, Karnataka English Medium, Karnataka Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com