कंगना रनौत, बॉलीवुड की वो कलाकार जिनके हुनर का हर कोई कायल हैं. कंगना की एक्टिंग देख पलभर में कोई भी उनका मुरीद हो जाएगा. बड़े रंगीन पर्दे पर जितने कम टाइम में जो छाप कंगना ने छोड़ी उसकी कोई दूसरी मिशाल शायद ही मिलें. लेकिन कंगना ने जब से राजनीति की दुनिया में कदम रखा है, तब से उनका रंग थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है. कंगना पिछले दिन कई ऐसे बयानों दे चुकी हैं जिनकी वजह से लोग उनसे दूर खिंचते चले जाते हैं. इसकी ताजा बानगी हाल ही में तब देखने को मिली, जब उन्होंने किसानों पर विवादास्पद टिप्पणी की. हाल ही में कंगना ने किसानों को लेकर ऐसा अजीब बयान दिया, जिससे उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है. यहां तक कि उनकी पार्टी बीजेपी ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया. कंगना केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी अच्छी दोस्त हैं. अब चिराग ने अपनी दोस्त के बयान पर प्रतिक्रिया दी हैं.
कंगना के बयान पर क्या बोले चिराग
एक टीवी चैनल के खास कार्यक्रम में कंगना के दोस्त और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यकीनन कंगना मेरी अच्छी दोस्त हैं और मैं मानता हूं कि वो मजबूत इरादों वाली महिला भी हैं. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को पुरानी दोस्त बताते हुए कहा, 'कंगना भी अपनी सोच रखती हैं और कभी भी जाहिर करने से हिचकिचाती नहीं हैं. उनकी सोच से सहमत या असहमत जरूर हो सकते हैं. लेकिन आज जब वो राजनीति की दुनिया में हैं तो उनको जरूर सोचना चाहिए. लेकिन, मैं इसमें कोई दखलअंदाजी करने वाला नहीं हूं. ये तो भारतीय जनता पार्टी का अपना विषय है.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चिराग और कंगना में गहरी दोस्ती
सांसद बनने के बाद कंगना ने थप्पड़ कांड को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. एएनआई के साथ इंटरव्यू में चिराग पासवान ने राजनीतिक और बॉलीवुड सफर के साथ कंगना रनौत के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की थी. तब उन्होंने कहा, ‘कंगना रनौत इज ए गुड फ्रेंड. बॉलीवुड में और कुछ हो न हो, लेकिन कंगना के साथ एक अच्छी दोस्ती जरूर हुई. वो एक अच्छी चीज थी. मैं संसद में उनको ढूंढ रहा था, उनसे मिलने के लिए. पिछले 2-3 साल से मैं बहुत बिजी था इसलिए मेरा कनेक्शन टूट गया था.'
कंगना के मुरीद चिराग पासवान
उन्होंने इस दौरान भी कहा था कि ज्यादातर टाइम पर वह पॉलिटिकली करेक्ट नहीं होती हैं, लेकिन वह जिस तरह बोलती हैं वो बेहद ही उम्दा है. उन्हें सटीक समय पता होता है कि किस बात को कब और कहां बोलना है. भले ही वे बातें पॉलिटकली सही हो या न हो, वह बहस का मुद्दा हो सकता है, लेकिन यही तो उनकी खासियत है. उनकी इसी खूबी की वजह से हम सब उनको इतना पसंद करते हैं.
कंगना के किस बयान से बीजेपी का किनारा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कंगना रनौत के उस बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार तथा हत्याएं हो रही थीं. भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी ने मंडी की सांसद को हिदायत भी दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें.
किसानों और बांग्लादेश पर क्या बोलीं कंगना
कंगना रनौत ने एक क्लिप ‘एक्स' पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी पड़ोसी मुल्क ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति'' पैदा हो सकती थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ‘‘लाशें लटकी थी और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं.'' उन्होंने ‘‘षड्यंत्र'' में चीन और अमेरिका के शामिल होने का आरोप लगाया.
भाजपा ने कहा, ‘‘सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है. भाजपा कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है. पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं.'' भाजपा के रनौत की टिप्पणी से खुद को अलग कर लेने के बीच कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी से कहा कि यदि वह वास्तव में रनौत के विचारों से असहमत है तो उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं