झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार को बड़ा ऐलान किया. चिराग पासवान ने देश की कोयला राजधानी धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगी.
हालांकि, चिराग पासवान ने अभी यह साफ नहीं किया कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या गठबंधन में लड़ेगी. उन्होंने कहा कि, इस पर सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ''लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका देखती है. फिलहाल के वर्षों में संगठन के स्तर पर पार्टी मजबूत हुई है. मेरे नेता और मेरे पिता रामविलास पासवान जी का झारखंड में एक मजबूत जनाधार है. उन्होंने कहा कि मेरा जब जन्म हुआ था तब झारखंड और बिहार एक ही राज्य था. उस तरह से मेरी जन्मभूमि भी झारखंड है. रामविलास पासवान जी की कर्मभूमि भी झारखंड है. ऐसे में मैं पिता के उस सपने को पूरा करने के लिए निकला हूं जिसमें उन्होंने विकसित झारखंड के निर्माण को अपना लक्ष्य बनाया था.''
चिराग ने कहा कि, ''हम इस सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से अपना प्रदर्शन करे. चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे या अकेले, इसका फैसला राज्य इकाई को करना है. राज्य स्तर पर अभी बातचीत चल रही है. मैं मानता हूं कि नोटिफिकेशन आते-आते यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि हम गठबंधन में या फिर अकेले चुनाव लड़ेंगे.''
महाराष्ट्र और झारखंड में कब होंगे विधानसभा के चुनाव? किस पार्टी का दिख रहा दम? समझें सियासी समीकरण
चिराग पासवान का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एक दिन पहले ही शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की थी कि बीजेपी झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के घटक दलों ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन' (आजसू) और जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ मिलकर लड़ेगी.
एनडीए के सीट बंटवारे में चिराग की पार्टी की चर्चा नहीं
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, बीजेपी की झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने शनिवार को रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके आवास पर बैठक की. बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की और उसे अंतिम रूप दिया. बैठक में दोनों दलों के वरिष्ठ नेता सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए, जो झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की चुनावी रणनीति के लिए अहम है.
इससे पहले शनिवार को झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने घोषणा की थी कि पार्टी अपने एनडीए सहयोगियों, आजसू और जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी.
सीट बंटवारे पर काफी हद तक सहमति बनी
सूत्रों के मुताबिक, आजसू ने राज्य की कुल 81 सीटों में से 16 सीटों की मांग की है. हालांकि, सीटों के बंटवारे पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है, लेकिन एक या दो अतिरिक्त सीटों पर चर्चा अभी भी जारी है. बीजेपी और आजसू ने समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अगले कुछ दिनों में दिल्ली में एक और बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है.
हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं, गांव-देहात से चलती है- झारखंड CM हेमंत सोरेन
मीडिया से बातचीत में सरमा ने आगामी चुनावों की सहयोगी प्रकृति पर जोर देते हुए कहा, " झारखंड के विधानसभा चुनाव में जेडीयू और एजेएसयू के साथ बीजेपी का गठबंधन होगा. सीट बंटवारे पर लगभग अंतिम मुहर लग चुकी है, एक या दो सीटों पर चर्चा बाकी है. पितृपक्ष समाप्त होने के बाद हम गठबंधन की घोषणा करेंगे."
झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 8 अक्टूबर के बाद होने की उम्मीद है. राज्य में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकार सत्ता में है.
(धनबाद से कुंदन सिंह का इनपुट)यह भी पढ़ें-
हमारा मकसद अपने आदिवासी भाई-बहनों को और विकसित बनाना है : झारखंड की रैली में बोले पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं