विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के कोपेनकड़का गांव के जंगल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जिला बल के संयुक्त दल ने कल हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया.

Also Read in
छत्तीसगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में कल पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सलवादी मारे गये. राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के कोपेनकड़का गांव के जंगल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जिला बल के संयुक्त दल ने कल हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त पुलिस दल को कल मानपुर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. पुलिस दल जब रात में कोपेनकड़का गांव के जंगलों में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस दल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सलवादी वहां से फरार हो गये.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी पर वहां से तीन नक्सलवादियों के शव, एक एके 47 रायफल, एक इंसास रायफल और एक एसएलआर रायफल बरामद हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य महेश, एरिया कमेटी सदस्य और पल्लेमाड़ी लोकल आर्गेनाइजेशन स्क्वाड के कमांडर राकेश और इसी स्क्वाड के डिप्टी कमांडर रंजीत के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों के सर पर पांच, पांच और तीन लाख रुपये का ईनाम था. तीनों नक्सली बस्तर क्षेत्र के थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल लगातार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में है. इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxal Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com